फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traffic on Chhoiya bridge will start by Diwali

Bijnor News: दीपावली तक शुरू होगा छोइया पुल पर आवागमन

Mon, 14 Oct 2024 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Traffic on Chhoiya bridge will start by Diwali
-पानीपत-खटीमा राजमार्ग बाइपास पर शुरू हुआ रेल ब्रिज का काम
विज्ञापन

-बिजनौर से कोतवाली देहात तक होना है 23 किलोमीटर सड़क का निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात /बिजनौर। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर छोइया नदी के पुल पर दीपावली तक आवागमन शुरू हो जाएगा। काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं बाइपास पर भी रेलवे ब्रिज का काम शुरू हो गया है। ब्रिज का कार्य अप्रैल तक पूरा होने की संभावना है।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग के तहत बिजनौर से कोतवाली देहात तक 23 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण में कई पुलों पर काम तेजी से चल रहा है। कोतवाली देहात ओवर ब्रिज पर भी कार्य तेज हो गया है। छोइया नदी के पुल पर अप्रोच स्लैप का कार्य प्रगति पर है। इस पुल पर मिट्टी का कार्य पूरा हो चुका है। दीपावली से पहले ही पुल पर भी आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा कोतवाली देहात में पेट्रोल पंप के निकट स्थित दोनों पुलों पर आवागमन शुरू हो गया है। वहीं, बनवारीपुर में निर्माणाधीन पुल पर भी आवागमन शुरू हो गया है। साथ ही बान नदी के पुल पर एप्रोच रोड का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बरूकी अंडरपास पर चल रहा कार्य-
नहटौर मार्ग पर मिट्टी कार्य पूरा हो गया है। केवल सड़क डालने का काम शेष है। बरूकी अंडरपास पर भी कार्य चल रहा है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। बीकेआईटी के निकट बाइपास पर भी कार्य शुरू कर दिया गया है। रेलवे से एनओसी मिलने के बाद पुल पर कार्य शुरू हो चुका है।
----
धूल और कीचड़ का हल चाहते हैं राहगीर-
कोतवाली देहात से बिजनौर तक कई स्थानों पर भारी धूल उड़ने की समस्या है। विनायक कॉलेज के निकट और छोइया पुल पर काफी धूल उड़ती है। बरूकी में कीचड़ होने के कारण राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। महेश्वरी जट और कोतवाली देहात में जिला सहकारी बैंक के सामने कीचड़ से लोग परेशान हैं।

----
वर्जन::
निर्माण कार्य अप्रैल तक पूरा होने की संभावना है। काम तेज गति से किया जा रहा है। जल्द ही कई पुल शुरू हो जाएंगे। वर्तमान में कोतवाली देहात ओवरब्रिज, बरूकी व महेश्वरी अंडरपास का काम चल रहा है।
....हरप्रीत सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed