फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traffic diversion will be done in coordination with neighboring districts

बिजनौर: पड़ोसी जिलों से तालमेल बनाकर किया जाएगा ट्रैफिक डायवर्जन

Fri, 10 Feb 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 10 Feb 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Traffic diversion will be done in coordination with neighboring districts
नहटौर में कांवड यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते एसपी दिनेश सिंह।
- कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी ने की गूगल मीट, दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन

- एसपी समेत अन्य पुलिस अफसरों ने कांवड़ मार्गों का लिया जाएजा
-कांवड़ मार्ग पर लगवाए गए सीसीटीवी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कांवड़ यात्रा में किया जाने वाला ट्रैफिक डायवर्जन पड़ोसी जिलों से तालमेल बनाकर किया जाएगा। इस बार सीसीटीवी की जद में कांवड़ यात्रा रहेगी, जिसके लिए सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। इस संबंध में डीआईजी ने गूगल मीट पर पुलिस अफसरों और सभी थानेदारों की मीटिंग ली। वहीं एसपी समेत पुलिस अफसरों का काफिला कांवड़ मार्गों पर जायजा लेने के लिए दौड़ता रहा।
बुधवार की देर शाम डीआईजी शलभ माथुर ने मंडल के सभी पुलिस अफसरों और थानेदारों के साथ गूगल मीट की। उन्होंने कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों के लिए पीने योग्य पानी, अस्थायी शौचालय एवं मार्गों पर प्रकाश एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। कहा कि उत्तराखंड के अधिकारियों से बातचीत करते हुए वहां से आने वाले खनन के डंपरों पर कांवड़ यात्रा में पूरी तरह रोक लगाई जाए। कांवड़ मार्ग में पड़ने वाली मीट की दुकानों को बंद कराने और गन्ने के ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राली आदि को वैकल्पिक मार्ग से निकाले जाने के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर सतर्क नजर बनाए रखने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


अफसरों ने लिया कांवड़ मार्गों का जायजा
बिजनौर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अफसर कोई भी कोताही बरतने के मूड में नहीं हैं। इसी क्रम में एसपी और अन्य अफसरों ने कांवड़ मार्गों का जायजा लिया। वहीं थानेदारों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी दिनेश सिंह और एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने मंडावली, नहटौर, धामपुर, स्योहारा और नगीना आदि जगह कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि जहां ज्यादा भीड़ रहती है, वहां पर सड़क के बीच में डिवाइडर की व्यवस्था की जाए। कहा कि पिछले साल कांवड़ यात्रा को संपंन कराने वाले पुलिसकर्मियों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने पुलिस ड्यूटी के स्थान पर निर्धारित किए। साथ ही कांवड़ मार्ग पर लगाए गए सीसीटीवी सही से काम कर रहें या नहीं, इसका भी निरीक्षण किया। वहीं एएसपी देहात राम अर्ज ने भी अपने क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed