{"_id":"67e840da83fab129080db4d4","slug":"traffic-constable-threatened-to-be-stripped-of-his-uniform-video-goes-viral-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-146204-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: यातायात सिपाही को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: यातायात सिपाही को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो वायरल
Sun, 30 Mar 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। यातायात नियम का उल्लंघन करते हुए शहर के शास्त्री चौराहे को पार कर रहा स्कूटी सवार युवा व्यापारी की हनक का वीडियो वायरल हो रहा है। वह वीडियो में यातायात सिपाही को वर्दी उतरवाने की धमकी तक दे रहा है। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी को मुचलका पाबंद किया है।
वायरल वीडियो में शनिवार को शास्त्री चौराहे पर वाहनों को रोकने के बावजूद स्कूटी सवार युवक चौराहा पार करने लगा। सिपाही अर्जुन सिंह ने उसे टोक दिया। जिस पर स्कूटी सवार पूर्व अग्रवाल पुत्र निर्विकार अग्रवाल निवासी नई बस्ती ने सिपाही को वर्दी उतरवाने की धमकी दे दी। इस दाैरान युवा व्यापारी गुस्से में सिपाही पर चिल्लाया। बोला कि एसपी को बुला ले। वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही अर्जुन सिंह की ओर से शहर कोतवाली में तहरीर दी।
बताया गया आरोपी एक महिला भाजपा नेता का रिश्तेदार है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पूर्व को थाने में बुलाकर मुचलका में पाबंद कर थाने से ही छोड़ दिया गया है।