{"_id":"6117fce48ebc3ee0867f5988","slug":"traders-should-not-have-any-problem-bijnor-news-mrt551905448","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘व्यापारियों को नहीं होनी चाहिए कोई समस्या’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘व्यापारियों को नहीं होनी चाहिए कोई समस्या’
विज्ञापन
बिजनौर में व्यापारियों की समस्यायें सुनती विधायक सुचि चौधरी।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘व्यापारियों को नहीं होनी चाहिए कोई समस्या’
बिजनौर। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी व भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी ने मंडी में जाकर व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही करा दिया और कुछ का निस्तारण कराने का वादा किया। उन्होंने अफसरों से व्यापारियों को कोई समस्या न आने देने की बात कही।
विधायक सुचि मौसम चौधरी ने डाक बंगले में व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद सीडीओ केपी सिंह, एमडीएम प्रशासन भगवतशरण पटेल, एडीएम एफआर अवधेश कुमार मिश्रा, तहसीलदार प्रीति सिंह, ईओ मनोज कुमार के साथ मंडी में जाकर व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। व्यापारी नेता सुशील जिंदल ने बताया कि मंडी में कहीं पर भी यूरिनल नहीं है। इसके अलावा कूड़ा भी समय से नहीं उठाया जाता है। मंडी परिसर में आज भी खड़ंजा ही बिछा है। ऐश्वर्य चौधरी ने कहा कि व्यापारी समाज की अहम कड़ी हैं। ये लोगों को रोजगार भी देते हैं। उनकी समस्या का समाधान प्राथमिकता पर कराया जाएगा। विधायक सुचि मौसम चौधरी ने रोज शाम को मंडी की सफाई के निर्देश दिए। साथ ही मंडी में खड़ंजे के बजाए सीसी रोड बनवाने व विधायक निधि से महिलाओं व पुरुषों के लिए सुलभ शौचालय बनवाने की भी बात कही। इस दौरान नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, संजीव चौधरी, नगर मंत्री मंदीप चौधरी, अंकुर गौतम, आकांशु, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर, राहुल चौधरी, अनूप चौघरी, बब्लू प्रधान आदि मौजूद रहे।