फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traders should get GST registration: Additional Commissioner

वाणिज्य कर विभाग की जीएसटी मेगा सेमिनार आयोजित

Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Traders should get GST registration: Additional Commissioner
नजीबाबाद में वाणिज्य कर की मेगा सेमिनार में भाग लेते अधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
व्यापारी कराएं जीएसटी पंजीकरण : अपर आयुक्त
विज्ञापन

नजीबाबाद। अपर आयुक्त वाणिज्य कर मुरादाबाद ने व्यापारियों से तनाव और भयमुक्त कारोबार के लिए जीएसटी प्रावधानों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने जीएसटी के भय से मुक्त होकर सुरक्षित और सरल कारोबार के लिए जीएसटी पंजीकरण कराने की सलाह दी।
वाणिज्य कर विभाग की ओर से जीएसटी पंजीकरण मेगा सेमिनार आयोजित की गई। मुरादाबाद से आए अपर आयुक्त ग्रेड-1 अरविंद कुमार ने कारोबारियों को जीएसटी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीएसटी पंजीकरण का उद्देश्य व्यापारियों को 10 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा सहित विभिन्न कारोबारी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने कहा कि जीएसटी पंजीकरण सम्मान, व्यापारिक उन्नति और पूरे देश में कारोबार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने भयमुक्त होकर ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा का लाभ लेने की सलाह दी। डिप्टी कमिश्नर जीएसटी नीरज सिंह के संचालन में आयोजित मेगा सेमिनार में डीके सचान ग्रेड-2 अपील, जेसीई अनिल सिंह, एसी सुरेंद्र कुमार, विनय शुक्ल, आरके सिंह ने व्यापारियों को जीएसटी के सरल पंजीकरण की जानकारी दी। मेगा सेमिनार में वरिष्ठ अधिवक्ता वीके माहेश्वरी, राकेश गर्ग, संजीव माहेश्वरी, सराफा कारोबारी कपिल सराफ, कमलकांत वालिया, प्रदीप डेजी, बिंदू सराफ, आयशा सिद्दीकी, संजीव अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, मंजू मधुर, मो.आरिफ ने जीएसटी प्रावधानों पर चर्चा में भाग लिया। कार्यक्रम में कारोबारी सुंदर गोयल, सुबोध महेंद्रा, डॉ.राजीव अरोड़ा, तसनीम सिद्दीकी, मुकुल अग्रवाल, नईम टाटा, सुमन वर्मा, लता वर्मा, रमा शर्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
टैक्स बार ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
नजीबाबाद। टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार माहेश्वरी, महासचिव जितेंद्र कुमार ने अपर आयुक्त अरविंद कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में जीएसटी की ब्याज दरें घटाने, वेट की तर्ज पर संशोधित रिटर्न प्रक्रिया अपनाने, समस्त विलंब शुल्क माफ करने सहित विभिन्न मांगें शामिल की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed