{"_id":"668072c4c3526df7410c06bb","slug":"traders-paying-highest-taxes-honored-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-126033-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सर्वाधिक टैक्स देने वाले व्यापारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सर्वाधिक टैक्स देने वाले व्यापारियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
- व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई दानवीर भामाशाह जयंती
- कलक्ट्रेट सभागर में डीएम ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में राज्य कर विभाग एवं उद्योग विभाग के तत्वाधान में दानवीर भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में जिले के सर्वाधिक टैक्स जमा करने वाले व्यापारियों को भामाशाह स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम व्यापारियों के हित के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाएगा। दानवीर भामाशाह एक महादानी थे, जिनका राष्ट्र के निमार्ण में महान योगदान रहा है। व्यापारियों का देश की उन्नति और समृद्धि में बहुत बड़ा योगदान है।
जिले के सर्वाधिक कर देने वाले दो व्यापारियों को सम्मानित किया। इसमें शाकुंभरी ऑटोमोबाइल के दीपक शर्मा प्रथम, कविता मोटर्स के भगवानदास गोयल को द्वितीय स्थान आने पर भामाशाह स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत भगवान दयाल एंड संस नजीबाबाद के अपूर्व गुप्ता को 10 लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। साथ ही उद्योग विभाग के तत्वाधान में जिले के निवेशकों कुलदीप सिंह, डाॅ. नवीन, सलीम अहमद, अमितांश अग्रवाल आदि को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने व्यापारियों की समस्याओं और उनके सुझावों को भी सुना। कार्यक्रम का संचालन हेमराज सिंह ने किया।
इस मौके पर संयुक्त आयुक्त कार्यपालक राज्य कर राजीव आर्थर, संयुक्त आयुक्त राज्यकर विपुल सिंघल, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर विभाग संजय सिंह आदि मौजूद रहे।