फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traders owe Rs 89.41 crore VAT, 2189 accounts seized

Bijnor News: व्यापारियों पर 89.41 करोड़ वैट बकाया, 2189 खाते किए सीज

Sat, 12 Jul 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 12 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Traders owe Rs 89.41 crore VAT, 2189 accounts seized
बिजनौर। जीएसटी लागू होने के बाद बड़ी तादाद में बिजनौर के व्यापारियों ने बकाया वैट जमा नहीं किया। इस पर जीएसटी विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जीएसटी विभाग ने 2189 खाते सीज करते हुए करीब पांच करोड़ रुपये का बकाया वैट भी जमा कराया है। अभी विभागीय कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

जिले में इस समय 30,673 व्यापारी जीएसटी विभाग में पंजीकृत हैं। इनमें से 5480 व्यापारी ऐसे हैं, जिन पर एक जुलाई 2017 से पहले का 89 करोड़ 41 लाख रुपये वैट बकाया है। जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों ने वैट जमा करने में कोई रूचि नहीं दिखाई। जिसके बाद अब वैट जमा कराने के लिए जीएसटी विभाग सक्रिय हुआ है। विभाग ने सभी को वसूली के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। साथ ही बकाया वैट जमा नहीं करने वाले व्यापारियों की चल अचल संपत्ति की जानकारी तहसील, नगरपालिका, बैंक, एआरटीओ से मांगी जा रही है। जानकारी मिलने के बाद उनकी कुर्की और सीज कराने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही व्यापारियों से मानक के अनुरूप जीएसटी जमा करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बैंकों से मिले 477 खातों से 12 लाख रुपये वैट कराया जमा : जीएसटी विभाग में व्यापारी का केवल एक खाता ही है। लेकिन उन्होंने अलग-अलग बैंकों में कई खाते चला रखे हैं। अब जिले में 29 बैंकों को पत्र लिखा है। विभाग ने व्यापारियों के पैन नंबर भेजकर बैंकों से संबंधित खातों की जानकारी मांगी गई। जिसके बाद बैंकों ने 477 खातों की सूची जीएसटी विभाग को दी। विभाग ने कार्रवाई कर इन खातों को सीज करते हुए 12 लाख रुपये बकाया वैट जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद में सर्वाधिक वैट बकाया : जीएसटी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के व्यापारियों पर 89 करोड़ 41 लाख रुपये वैट बकाया है। इनमें से सर्वाधिक वैट 44 करोड़ 50 लाख नजीबाबाद खंड में है। इसके अलावा बिजनौर खंड में 20 करोड़, चांदपुर खंड में 16 करोड़, धामपुर खंड में नौ करोड़ रुपये वैट बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed