फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traders considered pacification officers on

अफसरों के मनुहार पर माने व्यापारी

Thu, 12 Jan 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नगीना में व्यापारियों से बदसलूकी का मामला सुलझ गया।सीओ ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनके हितों का ध्यान रखा जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों के मान और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया था। इस दौरान पुलिस ने सोमवार को व्यापारियों के साथ अभद्रता कर दी थी। व्यापारियों ने मंगलवार को सीओ हरिमोहन राय को एक ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। सीओ ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए एसडीएम कंपाउंड में रात ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। 
विज्ञापन

एसडीएम, सीओ की मौजूदगी में कोतवाल आरके सिंह नागर ने व्यापारियों से कहा कि उनकी मंशा नगर को अतिक्रमण मुक्त करने की थी। इस दौरान उनके व्यवहार से यदि किसी व्यापारी के मान सम्मान को ठेस पहुंची है, तो वह भरोसा दिलाते है कि भविष्य में व्यापारियों के साथ कोई नाइंसाफी नहीं होगी। एसडीएम शिशिर कुमार और सीओ ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने से पहले व्यापार मंडल से वार्ता की जाएगी। वार्ता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष कय्यूम राईन, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के नगर अध्यक्ष विकास मल्होत्रा, पउप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री गौरव गोयल, नंद किशोर कालरा, जिला महामंत्री अमित गुप्ता, सचिन शर्मा, सुशील गुप्ता, डॉ  मुकुल गुप्ता, दीपक अग्रवाल, विक्की अग्रवाल आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed