{"_id":"6967eecf09469655ae030b48","slug":"traders-and-officials-will-be-on-one-platform-and-will-find-solutions-to-problems-bijnor-news-c-27-1-bij1027-169936-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एक मंच पर होंगे व्यापारी और अधिकारी, निकालेंगे समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एक मंच पर होंगे व्यापारी और अधिकारी, निकालेंगे समस्याओं का समाधान
विज्ञापन
बिजनौर। जीएसटी संग्रह बढ़ाने पर जोर है। ऐसे में जरूरी है कि व्यापारियों की समस्याओं का हो। इसके लिए कलक्ट्रेट में व्यापारी और अधिकारी 17 जनवरी को एक मंच साझा करेंगे। चर्चा करने के बाद व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा।
संवाद कार्यक्रम में व्यापारिक गतिविधियों के प्रोत्साहन, पंजीयन, राजस्व वृद्धि तथा स्थानीय स्तर पर जीएसटी 2.0 सुधारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसको लेकर उद्यमियों, करदाताओं एवं अन्य हितधारक के साथ संवाद स्थापित होगा। महिला उद्यमियों एवं युवा उद्यमियों को प्रतिभाग करने के लिए भी कहा जा रहा है। इसके अलावा पंजीयन, रिटर्न फाइलिंग से संबंधित विधिक व्यवस्था के साथ-साथ पोर्टल की व्यवस्था का भी संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण किया जाए। अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के बीच जीएसटी 2.0 सुधार, पंजीयन के लाभ, रिटर्न दाखिला, समाधान योजना, टीडीएस/टीसीएस से संबंधित रिटर्न की व्यवस्था, व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना पर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम में डीएम सहित अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे। ताकि, मौके पर ही व्यापारियों की समस्या सुनकर समाधान का रास्ता निकाला जाए।