फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tractor-trolley overturned due to collision with tanker, one Kanwariya died, many injured

Bijnor News: टैंकर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, एक कांवड़िए की मौत, कई घायल

Sun, 03 Mar 2024 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned due to collision with tanker, one Kanwariya died, many injured
मुरादाबाद के गांव मिलक निवाड़ खास से 30 कावंड़िये जा रहे थे हरिद्वार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर गांव माननगर के समीप कावंड़ियों की ट्रैक्टर-ट्राॅली को अनियंत्रित टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्राॅली पलट गई। इसमें कई कावंड़िये घायल हो गए। एक कांवड़िए की मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
मुरादाबाद के थाना भगतपुर के गांव मिलक निवाड़ खास निवासी 30 कावंड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से कांवड़ लाने जा रहा था। अफजलगढ़ थाने के गांव माननगर के समीप पहुंचे टैंकर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें ट्राली पलट गई। दुर्घटना में गांव मिलक निवाड़ खास निवासी रामपाल पुत्र हरस्वरूप सिंह, बृजलाल सिंह पुत्र हरकेश सिंह, संगीता पत्नी सुनील कुमार, दुर्गेश पत्नी रामपाल, जगत सिंह पुत्र गनपत सिंह, संदीप पुत्र राजेन्द्र व महेश पुत्र किशनपाल, रामपुर जिले के शाहबाद थाने के गांव मितरपुर अरोरा निवासी राजू पुत्र रामभरोसे, उत्तराखंड के गदरपुर निवासी अनिकेत पुत्र मनोज गम्भीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। बृजपाल, अनिकेत, संगीता, राजू, दुर्गेश व जगत को हायर सेंटर रेफर कर दिया। रामपाल की मुरादाबाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ अर्चना सिंह और कोतवाल राजकुमार सरोज मौके पर पहुंचे ओर कावंड़ियों का हालचाल जाना। सीएचसी अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि देर रात ही वाहनों की व्यवस्था कर घायलों को उपचार के लिए मुरादाबाद भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कावंड़िये दीपक कुमार की ओर से टैंकर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed