फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tractor-trolley overturned due to breakage of axle, driver died

Bijnor News: गुल्ला टूटने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

Sat, 19 Sep 2026 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned due to breakage of axle, driver died
नगीना । लकड़ी कटान के लिए मुरादाबाद जिले के कांठ से किरतपुर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली कालाखेड़ी अंडरपास के ऊपर गुल्ला (ट्रैक्टर को ट्रॉली से जोड़ने का कुंदा) टूटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कांठ के ग्राम मिश्रीपुर निवासी ट्रैक्टर चालक पाती (40) की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे पाती अपने गांव के ही सुलेंद्र (40) और राहुल (20) के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से किरतपुर लकड़ी कटान के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन पर कालाखेड़ी अंडरपास के ऊपर अचानक ट्रैक्टर का गुल्ला टूट गया। इससे ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया और वह ट्रॉली समेत पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे पाती की गर्दन में लोहे की नट-बोल्ट जैसी वस्तु फंस गई। इससे गर्दन में गहरा घाव हो गया और काफी रक्तस्राव होने लगा। सुलेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि राहुल को मामूली चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी नगीना पहुंचाया। सुलेंद्र को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed