फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tractor-trolley collides with car, one dead, five injured

Bijnor News: कार से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली एक की मौत, पांच घायल

Wed, 03 Jun 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collides with car, one dead, five injured
कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राॅली और कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में एक युवक के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर निवासी रामचंद्र सिंह की पौत्री तथा रोशन की पुत्री के मुंडन संस्कार में परिजन तथा पड़ोसी ट्रैक्टर से हरिद्वार गए थे। मुंडन के बाद सभी सोमवार की रात्रि हरिद्वार से वापस आ रहे थे। जैसे ही वह थाना क्षेत्र कोतवाली देहात के ग्राम सिकंदरपुर के सामने पहुंचे, वैसे ही पीछे से आ रही वैगन आर कार ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राॅली में पीछे बैठे रामचंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्राॅली पर साथ ही बैठा 14 वर्षीय केशव और सचिन निवासी ग्राम बेगमपुर शादी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक अब्दुल्ला, शबाना पत्नी अब्दुल्ला तथा सानिया पुत्री मुनीश सभी निवासी ग्राम गंगवार थाना रेहरा जनपद अमरोहा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात ले आई, जहां चिकित्सकों ने रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed