फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Toxic tea health deteriorated

विषाक्त चाय पीने से बिगड़ी सेहत

Fri, 01 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 01 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Toxic tea health deteriorated
बिजनौर के ग्राम अम्हेड़ा में चाय पीने से हुए बीमार। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में हल्दौर क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा में विषाक्त चाय पीने से एक महिला सहित चार बच्चे बेहोश हो गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

गांव अम्हेड़ा निवासी शीशपाल सिंह ट्रक चालक है। बुधवार को वह घर आया हुआ था। शाम करीब चार बजे वह घर पर खाना खाकर काशीपुर ट्रक लेकर चला गया। शीशपाल की बेटी पूजा ने बताया कि शाम को उसे व उसके भाई आशीष को छोड़कर अन्य सदस्यों ने खाना खाया। इसके बाद करीब सात बजे पूजा ने चूल्हे पर चाय बनने रख दी। इसके बाद सभी टीवी देखने लगे। पूजा ने बताया कि इस दौरान पड़ोस के कुछ बच्चे भी टीवी देखने आए थे। करीब आधा घंटे बाद सभी ने चाय पी और सोने की तैयारी करने लगे। 
विज्ञापन

इस दौरान शीशपाल की पत्नी सर्वेश देवी (48) पूजा (दस) रुक्मिणी (दस), आशीष (14 ) को चक्कर आने लगे। सूचना पर अन्य परिजनों ने उन्हें सीएचसी हल्दौर में भर्ती कराया। फिर हालत बिगड़ने पर चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि सुबह के समय चाय के गिलास देखने पर उनमें नीचे की ओर सफेद परत (दवाई जैसी) जमी दिखाई दी। परिजनों ने आशंका जताई कि घर के सभी सदस्य अंदर कमरे में टीवी देख रहे थे। इस दौरान शायद किसी ने रंजिशन चाय में नशीली दवाई डाल दी हो। मेडिकल ऑफिसर डा. प्रेमप्रकाश ने बताया कि उनकी हालत अब सही है। उपचार पूरी होने के बाद सभी को घर भेज  दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed