फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tourist centers will be built in the assembly areas

विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे पर्यटन केंद्र

Sun, 10 Oct 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tourist centers will be built in the assembly areas
हल्दौर में गुरुद्वारा गुरुनानक बाग। - फोटो : BIJNOR
विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे पर्यटन केंद्र
विज्ञापन

अजीत चौधरी
बिजनौर। जिले के प्रत्येक विधानसभा में एक-एक पर्यटन केंद्र बनाए जाने के प्रस्ताव को पर्यटन विभाग ने मंजूरी दे दी है। अब इन्हें विकसित करने के लिए शासन से पैसा मांगा गया है। अपनी-अपनी विधानसभाओं में एक-एक पर्यटन केंद्र विकसित करने के लिए विधायकों से शासन ने प्रस्ताव मांगे थे। पर्यटन केंद्र बनने पर मनोरंजन के साधन और जनता को रोजगार दोनों मिलेंगे।
पर्यटन केंद्र किसी जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इससे होटल, रेस्टोरेंट, यातायात आदि से जुड़े लोगों को रोजगार मिलता है। महाभारत सर्किट में शामिल होने के बाद भी बिजनौर जिला आज तक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित नहीं हो पाया है। यहां तक कि देश का नाम भारत जिन राजा भरत के नाम पर पड़ा उनका जन्म भी बिजनौर में गंगा किनारे महर्षि कण्व के आश्रम में हुआ था। महाभारत के अलावा भी जिले में सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व की कई धरोहर हैं। प्रदेश सरकार ने जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक स्थान को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए क्षेत्रीय विधायकों से प्रस्ताव मांगा था।
विज्ञापन

विधायकों ने ये प्रस्ताव पर्यटन विभाग बरेली को भेजे थे। इन प्रस्तावों को अब स्वीकार कर लिया गया है। पर्यटन विभाग ने इन स्थानों को विकसित करने के लिए सरकार से बजट मांगा है। सरकार से बजट मिलते ही यहां पर कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। सरकार की ओर से मिलने वाले पैसे से पाथ-वे, पेयजल, सुलभ प्रसाधन, पार्किंग, लाइटिंग, इंटर लॉकिंग, गेट, चबूतरा, चहारदीवारी, स्टोर रूम, संपर्क मार्ग आदि बनाए जाएंगे। सीआर फंड से बाकी काम कराए जाएंगे। पर्यटन विभाग के सूचना अधिकारी मनीष खन्ना ने इसकी पुष्टि की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों ने इन स्थानों के भेजे थे प्रस्ताव
1 - बिजनौर विधानसभा में विदुर कुटी राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन केंद्र बन सकता है। विधायक सुचि मौसम चौधरी ने इसके विकास का प्रस्ताव भेजा है। महात्मा विदुर महाभारत से पहले यहां आकर बस गए थे। भगवान कृष्ण ने उनकी कुटिया में आकर बथुए का साग खाया था।
2 - धामपुर विधायक अशोक राणा ने शेरकोट के खो गंगा बैराज, गांव बेरखेड़ा में टांडा में रामगंगा स्थित खो व रामगंगा नदी समागम स्थल के सुंदरीकरण का प्रस्ताव भेजा है।
3 - नजीबाबाद विधानसभा में विश्व प्रसिद्ध दरगाह ए आलिया नजफ ए हिंद जोगीरम्पुरी स्थित है। यहां हर साल देश विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन आते हैं। विधायक तसलीम अहमद ने इसे पर्यटन केंद्र बनाने का प्रस्ताव दिया है।
4 - चांदपुर के गांव स्याऊ में झारखंडी शिव मंदिर है और बड़ी झील है। विधायक कमलेश सैनी ने इसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कराना चाहती हैं।
5 - नहटौर से विधायक ओमकुमार ने हल्दौर में गुरुद्वारा गुुरुनानक बाग हल्दौर साहिब को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया है। सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी ने यहां विश्राम किया था।
6 - बढ़ापुर विधानसभा जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से जुड़ी है। विधायक सुशांत सिंह ने जिम कॉर्बेट के मार्ग पर प्रवेश द्वार बनाने और नीमथाल वाले बाबा स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
7 - नूरपुर विधायक नईमुल हसन ने गांव फैजपुर स्थित हाजी अली शाह की दरगाह को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भेजा है। यहां काफी संख्या में जायरीन आते हैं।

8 - नगीना विधायक मनोज पारस ने मोहल्ला किला स्थित हजरत मोइद्दीन दरगाह व किरतपुर स्थित सिद्ध स्थल गुल्लरवाला को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भेजा है।

शेरकोट का खो बैराज।

शेरकोट का खो बैराज।- फोटो : BIJNOR

नजीबाबाद के गांव जोगीरंपुरी में दरगाह ए आलिया नजफ ए हिंद।

नजीबाबाद के गांव जोगीरंपुरी में दरगाह ए आलिया नजफ ए हिंद।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के दारानगर में स्थित विदुर कुटी।

बिजनौर के दारानगर में स्थित विदुर कुटी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed