फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Torrential rain created disaster for crops like paddy, urad etc.

मूसलाधार बारिश धान, उड़द आदि फसलों के लिए बनी आफत

Mon, 10 Oct 2022 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Torrential rain created disaster for crops like paddy, urad etc.
अफजलगढ़ में बारिश और हवा से गिरी धान की फसल। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश धान, उड़द आदि फसलों के लिए आफत बन गई है। शनिवार रात्रि एवं रविवार दिनभर हुई 75 एमएम बारिश से खेत जलमग्न हो गए हैं। मूसलाधार बारिश से धान की फसल को ज्यादा नुकसान है। धान की फसल पकी खड़ी है और खेत में पानी भरा होने पर जरा सी हवा चली तो धान पानी में गिर जाएगी, जिससे धान का दाना काला पड़ जाएगा। कटाई में भी परेशानी होगी और आधा धान का दाना खेत में ही गिर जाएगा। काफी क्षेत्र में धान की फसल गिर गई है और उड़द के खेतों में पानी भर गया है। किसानों के चिंता है कि और बारिश पड़ी तो धान व उड़द की फसल नष्ट हो जाएगी। हवा चलने से पशु चारा व गन्ना भी गिर जाएगा। तेज बारिश होने से अगली आलू, अक्तूबर गन्ना, सरसों फसल की बुवाई प्रभावित कर दी है। चीनी मिलों का संचालन भी प्रभावित होगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने बताया कि तेज बारिश से धान व उड़द की फसल को नुकसान की संभावना है। मौसम साफ होने पर कृषि विभाग बारिश से होने वाले नुकसान का आकलन कराएगा।
विज्ञापन

धान फसल गिरी, खेतों में भरा पानी
अफजलगढ़। बारिश दलहन व तिलहन की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। किसान दर्शन सिंह फौजी, महल सिंह, वीरेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, गजराज सिंह, रंजीत सिंह, विजयपाल सिंह व मुन्ना लाल का कहना है कि धान की फसल पकी खड़ी है और कटने के लिए तैयार है। लगातार बारिश से धान के खेतों में पानी भरकर खड़ा हो गया है। धान गिर गया है। इससे धान की फसल की क्वालिटी एवं उपज पर भी काफी फर्क पड़ेगा। जबकि कई स्थानों पर धान की फसल गिर भी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed