फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Told the minister in charge about the Mazar incident

Bijnor News: प्रभारी मंत्री को बताया मजार प्रकरण

Thu, 25 Jun 2026 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Told the minister in charge about the Mazar incident
धामपुर। टीचर्स कॉलोनी की मजार के रास्ते के ध्वस्तीकरण का मामला उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास मंत्री एवं उद्यमशीलता विभाग प्रभारी कपिल देव अग्रवाल के पास पहुंच गया। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह कपिल देव अग्रवाल भेंट कर उन्हें मजार प्रकरण की जानकारी दी। बताया कि प्रशासन द्वारा टीचर्स कॉलोनी में मजार के रास्ते की जिस दीवार को हटाया गया है, वह रास्ते में अवरोधक बनी हुई थी। टीचर कॉलोनी के लोगों ने कई बार प्रशासन से टीचर्स कॉलोनी को जाने वाले इस रास्ते को अतिक्रमण मुक्त किए जाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री को पोर्टल से भी अवगत कराया था। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच पड़ताल के बाद रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कर दिया। डॉ. एनपी सिंह ने अतिक्रमण मुक्त हुए इस मार्ग को पक्का बनवाए जाने की मांग की है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पूरा प्रकरण समझने के बाद मुख्यमंत्री को अवगत कराने का भरोसा दिया है। कहा कि जल्दी ही इस समस्या का स्थायी समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed