{"_id":"5f567b888ebc3e3684139546","slug":"today-topper-students-will-be-honored-bijnor-news-mrt5001807192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला परिवार आज करेगा टॉपर विद्यार्थियों को करेगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला परिवार आज करेगा टॉपर विद्यार्थियों को करेगा सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज टॉपर विद्यार्थी होंगे सम्मानित
बिजनौर। अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम के तहत अमर उजाला द्वारा जिले के टॉपर विद्यार्थियों को आज सम्मानित किया जाएगा। बिजनौर के कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में होने वाले कार्यक्रम में यूपी बोर्ड के जिले के टॉपर विद्यार्थियों को डीएम रमाकांत पांडेय सम्मानित करेंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं रखा गया है।
अमर उजाला हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने के लिए उनसे जुड़ी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित करता है। टॉपर विद्यार्थियों को अमर उजाला परिवार द्वारा सम्मानित भी किया जाता है। इससे विद्यार्थी और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। यूपी बोर्ड के टॉपर बच्चों को हर साल लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में अमर उजाला सम्मानित करता रहा है। इसमें राज्य के मुख्यमंत्री, अन्य मंत्री व अफसर मौजूद रहते थे। लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। संक्रमण से दूर करने के लिए सरकार ने सार्वजनिक कार्यक्रम न करने के निर्देश जारी किए हैं और अमर उजाला सभी की सुरक्षा का ध्यान रखता है। इसे देखते हुए इस बार लखनऊ में प्रदेश स्तर का कार्यक्रम नहीं किया जा रहा है। जिले के इंटर और हाईस्कूल के तीन-तीन टॉपर विद्यार्थियों को डीएम द्वारा जिले में ही सम्मानित कराया जा रहा है। मंगलवार को डीएम कार्यालय में जिले के हाईस्कूल व इंटर के तीन तीन टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। डीएम रमाकांत पांडेय टॉपर विद्यार्थियों को अपने कार्यालय में सुबह साढ़े 11 बजे सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। विद्यार्थियों से मास्क लगाकर आने को कहा गया है। कार्यक्रम में डीआईओएस राजेश कुमार भी मौजूद रहेंगे।