फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Today is 06:09 pm auspicious time for Lakshmi Puja

आज शाम 06:09 बजे है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

Wed, 03 Nov 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Today is 06:09 pm auspicious time for Lakshmi Puja
बिजनौर में दीपावली पर दीपक जलाती युवतियां। - फोटो : BIJNOR
शाम 06:09 बजे है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

बिजनौर। धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के संस्थापक पंडित ललित शर्मा के अनुसार दीपावली पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह नौ बजकर 55 मिनट से सुबह 11 बजकर 59 मिनट तक और ग्रहस्थों के लिए शाम छह बजकर नौ मिनट से आठ बजकर चार मिनट तक रहेगा। मंत्र सिद्धि प्राप्ति के लिए रात 12 बजकर 39 मिनट से दो बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

पंडित ललित शर्मा के अनुसार दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। यह अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। मान्यता है कि भगवान राम के वनवास से अयोध्या वापस आने पर अयोध्यावासियों ने खुशी जताते हुए घी के दीये जलाए थे। कार्तिक मास की घनी काली अमावस्या की रात दीपों की रोशनी से जगमगा उठी थी। सनातन धर्म में इस पर्व पर मां लक्ष्मी के पूजन की विशेष महत्ता है। मां लक्ष्मी भक्तों को धन-धान्य, ऐश्वर्य, आयु, आरोग्य, संपदा और वैभव प्रदान करती हैं। ब्रह्मा पुराण के अनुसार दीपावली पर अर्द्धरात्रि में मां लक्ष्मी पृथ्वी का विचरण करती हैं और सभी को सुख और समृद्धि प्रदान करती हैं। दीपावली के दिन सूक्त पाठ करना चाहिए और मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करना चाहिए। मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, कुबेर और मां सरस्वती की भी विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। मां काली का पूजन अर्द्धरात्रि में करने का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed