{"_id":"64612afbbe0b2126e305ec96","slug":"to-take-revenge-from-the-father-the-child-was-killed-bijnor-news-c-41-1-nzb1003-672-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद - पिता से बदला लेने के लिए किया था बच्चे का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद - पिता से बदला लेने के लिए किया था बच्चे का कत्ल
Mon, 15 May 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 15 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
- ब्लेड से गला काटकर की थी हत्या, दो किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। भागूवाला में सात साल के बच्चे हमजा की हत्या के मामले में पुलिस ने रिश्ते के चचेरे चाचा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार है। चचेरे चाचा ने अपने साथी के साथ मिलकर हमजा की हत्या की। पुलिस ने दोनों किशाेरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बालक के पिता से बदला लेने के लिए हत्या काे अंजाम दिया गया।
भागूवाला में शनिवार को पूर्वी गंग नहर के चंदक हेड के पास सात के बच्चे हमजा का शव मिला था। बच्चे की मां रोशन ने पुलिस को बताया कि उसके रिश्ते का देवर हमजा को अपने साथ ले गया था। देर शाम हमजा के घर नहीं पहुंचने पर काफी तलाश की गई। परिवार के लोगों अहसान, उसमान, निसार ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि करीब एक महीने पहले हमजा के पिता मो. इरफान ने देहरादून में उसे काम नहीं दिलवाया और वहां से भगा दिया। तभी से इरफान से बदला लेने की सोच रहा था।
उसने अपने भागूवाला निवासी दोस्त के साथ मिलकर हमजा की हत्या की योजना बनाई। शुक्रवार को वह करीब दो बजे हमजा को बाइक पर बैठा कर ले गया था, चंदक हेड के पास अपने दोस्त के साथ मिलकर ब्लेड से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी नाबालिग हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी पुलिस हिरासत में है, दूसरे की तलाश की जा रही है।