फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tips will work as a positive catalyst

बिजनौर: विषयों के टिप्स नंबर बढ़ाने में करेंगे धनात्मक उत्प्रेरक का काम

Wed, 15 Feb 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 15 Feb 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Tips will work as a positive catalyst
बिजनौर। यूपी बोर्ड वर्ष 2023 की हाईस्कूल परीक्षा में बडा बदलाव है। हाईस्कूल के विद्यार्थी पहली बार ओ एम आर शीट का प्रयोग करेंगे। ओएमआर शीट पर सवालों के जवाब देने में कुछ तकनीकी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ओएमआर शीट भरने में अज्ञानता विद्यार्थियों का अंक प्राप्ति में नुकसानदेह हो सकती है। साथ ही हर विषय के शिक्षकों द्वारा दिए टिप्स नंबर बढ़ाने में धनात्मक उत्प्रेरक का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हैं। हाईस्कूल के विद्यार्थियों को परीक्षा में पहली बार ओएमआर शीट का प्रयोग करना है। पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न की संख्या तथा नंबर बढ़ा दिए गए हैं। अभी तक पेपर में पांच नंबर के पांच बहुविकल्पीय सवाल आते थे। बहुविकल्पीय प्रश्नों में प्रश्न के जवाब के विकल्प दिए होते हैं। एक विकल्प सही होता है। जिसे उत्तर पुस्तिका पर लिखा जाता था ।
विज्ञापन

ऐसे भरनी है ओएमआर शीट
वर्ष 2023 की परीक्षा में 20 बहुविकल्पीय सवाल 20 नंबर के आएंगे। जिनके जवाब ओएमआर शीट पर देने है। ओएमआर शीट पर सवाल के नंबर के आगे गोले बने होते हैं। सही जवाब वाला गोला नीले या काली पेन से पूरा भरना है। साथ ही ओएमआर शीट पर प्रतिपर्ण अर्थात काउंटर फोइल संलग्न होगी। काउंटर फोइल पर भी विद्यार्थी को सवाल का नंबर तथा भरे गए गोले का नंबर लिखना है। काउंटर फोइल अलग से बोर्ड को जाएगी। इसलिए विद्यार्थी काउंटर फोइल भरना नहीं भूले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है विभिन्न विषयों के टिप्स
1- हिंदी - जीआईसी प्रधानाचार्य व हिंदी शिक्षक डॉ निशांत कुमार के अनुसार-- वर्तनी व स्वच्छ लेखन जरुरी।- रस, अलंकार,छंद, विग्रह, विभक्ति, संधि विच्छेद,पर ध्यान दें।- प्रश्न का जवाब अंकों के अनुसार सीमित शब्दों में दें।

सवालों की संख्या के अनुसार समय प्रबंधन अनिवार्य।
2- गणित - जीआईसी बिजनौर के गणित शिक्षक अमित कुमार शर्मा के अनुसार -
- सवाल को समझे, जल्दबाजी न करें,
- फार्मूले का क्रियान्वयन प्वाइंट से याद रखें,
- सवाल के हल करने में रेखागणित नियम का पालन करें। जैसे क्या दिया है, क्या ज्ञात करना है आदि।
- रेखा गणित के चित्र साफ सुथरे, बारीक पेंसिल से बनाए।
3- विज्ञान - जीआईसी के विज्ञान शिक्षक सचिन भारद्वाज के अनुसार -
- भौतिक विज्ञान में आंकिक सवालों पर ध्यान दें। पूरे नंबर मिलते हैं।
- रसायन विज्ञान में समीकरणों को बार बार लिखे।
- आवर्त सारणी को नियमों का पालन करते हुए याद करें ।
- जीवविज्ञान का चित्र स्पष्ट बनाएं।
- चित्र के हर भाग को पेंसिल से इंगित करें।
4- सामाजिक विज्ञान -
- ऐतिहासिक घटनाओं को दोहराएं।- इतिहास व भूगोल के आंकड़ों का रिवीजन।- मानचित्र भरने का अभ्यास।- प्रमुख शहर, घटनास्थल, नदी, आदि को याद रखने के लिए ग्रुप विचार विमर्श।- जवाब के शब्दों की समय सीमा का अभ्यास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed