फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Time management is necessary to get more marks in the exam

परीक्षा में अधिक अंक लाने के लिए समय प्रबंधन जरूरी

Mon, 31 Jan 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Time management is necessary to get more marks in the exam
परीक्षा में अधिक अंक लाने के लिए समय प्रबंधन जरूरी
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थी विषयों के कम हुए कोर्स में अधिक अंक ला सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को पेपर के प्रारूप की जानकारी होनी जरूरी है। साथ ही विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी करते समय समय प्रबंधन का भी ध्यान रखें।
बोर्ड ने कोरोना के कारण विषयों का कोर्स 30 प्रतिशत कम कर दिया है। विद्यार्थी व्यवस्थित ढंग से पढ़ाई करके कम समय में अधिक नंबर ला सकते हैं। राजकीय इंटर कॉलेज मुनव्वरपुरसैद के प्रधानाचार्य एवं हिंदी शिक्षक डॉ. निशांत कुमार ने बताया कि हाईस्कूल की हिंदी विषय का पेपर 70 नंबर का होता है। परीक्षा में अधिक नंबर लाने के लिए वर्तनी शुद्धीकरण, स्वच्छ लेखन, व्याकरण और समय प्रबंधन जरूरी है। पेपर में कुल 12 प्रश्न आते हैं, जिनमें करीब 30 से अधिक खंड होते हैं। प्रश्न एक नंबर से लेकर अधिकतम छह नंबर तक के होते हैं। पहला सवाल बहुविकल्पीय होता है। सवाल में पांच खंड होते हैं। हर खंड एक एक नंबर का होता है। इस प्रकार सवाल कुल पांच नंबर के होते हैं।
विज्ञापन

दूसरे सवाल में तीन खंड दो-दो व एक, कुल पांच नंबर के होते हैं। तीसरा सवाल गद्यांश का होता है। गद्यांश से तीन सवाल दो-दो नंबर कुल छह नंबर के पूछे जाते हैं। चौथे सवाल पद्यांश में भी तीन सवाल एक, चार व एक नंबर कुल छह नंबर के होते हैं। पांचवें सवाल में दो खंड तीन तीन नंबर कुल छह नंबर के होते हैं। इन सवालों में लेखक व कवि का परिचय पूछा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठा सवाल संस्कृत गद्यांश का हिंदी अनुवाद करने का चार नंबर का होता है। सातवें सवाल में दो खंड होंगे। दोनों खंड दो-दो नंबर के होंगे। आठवें सवाल में दो-दो नंबर के तीन खंड होंगे। इन खंडों में रस, अलंकार व छंद की परिभाषा पूछी जाती है। नवें सवाल में पांच खंड 11 नंबर के होंगे। इन खंड में उपसर्ग, प्रत्यय तथा विग्रह के बारे में पूछा जाता है। दसवें सवाल के चार खंड में संधि विच्छेद तथा विभक्ति के बारे में पूछा जाता है जो आठ नंबर के होते हैं। प्रश्न 11 निबंध छह अंक का तथा बारहवां सवाल पठित खंड काव्य से तीन नंबर का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed