फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Time bound study is necessary for good marks

अच्छे अंकों के लिए समयबद्ध पढ़ाई जरूरी

Fri, 11 Mar 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Time bound study is necessary for good marks
अच्छे अंकों के लिए समयबद्ध पढ़ाई जरूरी
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षा की तारीखों का एलान हो गया है। विद्यार्थियों के पास परीक्षा की तैयारी करने के लिए मात्र 15 दिन हैं। परीक्षा की तैयारी का यह पीक टाइम है। ऐसे में विद्यार्थियों को विषयवार अपना ध्यान कुछ विशेष बिंदुओं पर केंद्रित करना जरूरी है। ताकि विषय का रिवीजन कम समय में व्यवस्थित तरीके से हो जाए।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 24 अप्रैल से प्रस्तावित है। हाईस्कूल की परीक्षा 12 कार्य दिवस में समाप्त हो जाएगी। जबकि इंटर की परीक्षा करीब 15 कार्य दिवस चलेगी। जिले के करीब 90 हजार विद्यार्थी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में शामिल होंगे। विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षा हो गई है। प्री बोर्ड परीक्षा के पेपर बोर्ड परीक्षा का रिहर्सल होता है। विद्यार्थियों को प्री बोर्ड परीक्षा के माध्यम से हर विषय के पेपर के पेटर्न की जानकारी हो जाती है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों को विषयवार पेपर के पेटर्न की जानकारी देने के लिए सैंपल पेपर्स बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। इसलिए विद्यार्थियों को तैयारी को फाइनल टच देने के लिए कुछ बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना है। शिक्षाविदों का मानना है कि विद्यार्थियों को विषयवार टाइमटेबल से तैयारी करनी है। साथ ही कुछ बात का ध्यान रखना है।
विज्ञापन

विषयों की समस्याएं दूर करने के लिए कंट्रोल रूम
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों की विषयवार समस्याएं दूर करने के लिए विषय विशेषज्ञ नियुक्त हैं। समस्या को हल करने के लिए जिला कंट्रोल रूम बना है। विद्यार्थी पढ़ाई संबंधी जानकारी के लिए जिला कंट्रोल रूम प्रभारी/ प्रधानाचार्या जीजीआईसी बिजनौर विनीता मोबाइल नंबर 9149350554 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी दस गुर
1- कोर्स कम होने की जानकारी करें - आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर के गणित प्रवक्ता सुधांशु वत्स का कहना है कि बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर के विषयों में चेप्टरवार कुछ टॉपिक/अंश हटा दिए हैं। विद्यार्थियों के लिए यह जरूरी है कि वे विषय वार उसका पता कर लें जो परीक्षा में नहीं आएगा। बचे कोर्स से ही परीक्षा की तैयारी करें।
2- टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें - जीआईसी मुनव्वरपुर सैद के प्रधानाचार्य डॉ. निशांत कुमार का कहना है कि परीक्षा में समय कम है। इसलिए समय की बर्बादी भारी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को रोजाना की पढ़ाई की विषयवार समय सारिणी बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए।
3- सभी विषयों को समय दें - हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा का मानना है कि विद्यार्थी गणित, विज्ञान, अंग्रेजी जैसे विषयों की पढ़ाई के लिए अधिक समय देते हैं। जबकि अन्य विषयों को अपेक्षाकृत कम समय देते हैं। विद्यार्थी को यह जान लेना जरूरी है कि सभी विषय के पूर्णांक समान हैं। डीवीजन लाने के लिए सभी में अच्छे अंक लाना है।
4 - चित्र व सूत्रों को रोजाना दोहराएं - आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर के अतुल रस्तोगी के अनुसार विज्ञान, जीवविज्ञान आदि ऐसे विषय है जिनमें फिगर व सूत्रों का महत्व होता है। पढ़ाई के दौरान बीच बीच में सूत्रों को दोहराएं। बोलकर याद करने से सूत्र जल्दी याद होते हैं। चित्रों को बनाकर देखें। कहीं कमी हो तो दूर कर लें।
5- अधिक अंक वाले सवालों पर ध्यान दें - जीजीआईसी बिजनौर की प्रवक्ता शर्मिला सिंह का कहना है कि पेपर में अंकों का विभाजन होता है। जो सवाल अधिक नंबर के आते हैं उन पर अधिक फोकस करें। अपने विषय अध्यापकों से प्रोब्लम रोजाना दूर करें। किसी भी प्रोब्लम को कल पर नहीं छोड़ें।
6 - रटने के बजाय समझने पर जोर दें - विद्यार्थी इस बात का ध्यान रखें कि सभी विषयों में रटना जरूरी नहीं होता है। रटने के बजाय एकाग्रता से समझने की कोशिश करें। धीरे-धीरे पढ़ें। जल्दबाजी न करें। 7 - पिछले वर्षों के पेपर हल करें- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नूरपुर के गणित प्रवक्ता भूपेंद्र शर्मा का कहना है कि विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए विभिन्न विषयों के पिछले वर्षों के पेपर हल करें। इससे सवालों के जवाब जल्द याद होंगे तथा विषय की कमी भी दूर होगी।
8 - टाइम मैनेजमेंट जरूरी - जीजीआईसी झालू की प्रधानाचार्या डॉ. निर्मला शर्मा का कहना है कि परीक्षा में कुछ पेपर लंबे आते हैं। देखने में आया है कि विद्यार्थी परीक्षा में पेपर के सवाल पूरे नहीं कर पाते हैं। जिसका प्रभाव विद्यार्थी की मेरिट पर पढ़ता है। इसलिए विद्यार्थी घड़ी सामने रखकर बोर्ड के सैंपल पेपर्स हल करें। यदि निर्धारित समय में पेपर हल करने में कमी दिखती है तो उसे दूर करें।
9 - स्वस्थ मनोरंजन जरूरी - देखने में आया है कि विद्यार्थी परीक्षा नजदीक आने पर हर समय पढ़ने में लगे रहते हैं। विद्यार्थी ध्यान रखें कि पढ़ाई के साथ मनोरंजन भी जरूरी है। अपने रुटीन के पसंदीदा खेल को खेलें। हां खेल का समय थोड़ा कम कर दें। मन तथा मस्तिष्क को ऊर्जा देने वाले टीवी कार्यक्रम कम समय देखें।

10 - रोजाना काउंसलिंग जरुरी - चिकित्सक डॉ. तरुण अग्रवाल का कहना है कि परीक्षा नजदीक आने पर विद्यार्थियों में हड़बड़ाहट हो जाती है। जिससे विद्यार्थी ठीक से परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाता है। ऐसे में माता पिता/अभिभावकों की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चे के साथ रोजाना कुछ समय जरूर बिताएं। उन्हें बताएं कि परीक्षा पढ़ाई की रूटीन प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed