फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tigress seen with two cubs near Inter College

Bijnor News: इंटर कॉलेज के निकट दो शावकों के साथ दिखी बाघिन

Sat, 18 Nov 2023 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tigress seen with two cubs near Inter College
वन विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने और वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। कालागढ़ के इंटर कॉलेज के निकट एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ दिखाई दी है। वन विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने और वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
कालागढ़ की केंद्रीय काॅलोनी से नई कालोनी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग स्थित इंटर कॉलेज के निकट एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ दिखाई दे रही है। इसकी वजह से सूखासोत से लेकर नलकूप संख्या चार तक राहगीरों में असुरक्षा की स्थिति है। सबसे अहम समस्या यह है कि हाइडिल काॅलोनी, नई कालोनी से केन्द्रीय काॅलोनी या फिर धामपुर आदि जाने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग भी नहीं है।
विज्ञापन

सुबह और शाम सैर सपाटे पर जाने वाले, स्कूलों में पढ़ने जाने वाले बच्चों, पुराना कालागढ़ से नई काॅलोनी की ओर आने वाले यात्रियों के लिए यह बाघिन खतरा बन सकती है। क्षेत्रवासी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि धनतेरस पर उसने भी बाघिन को देखा था। उसके साथ शावक थे। सूखासोत के पुल पर बैठे लोगों ने शोरगुल किया तब जाकर वह जंगल में गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वन्यजीवों से बनाएं दूरी
प्रतिदिन बाघिन दिख रही है। गश्ती दलों को सतर्क किया गया है। आम जनता को सलाह दी गई है कि वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें। - नन्दकिशोर रूवाली, वनक्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed