फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tigress killed goat in central colony

Bijnor News: केंद्रीय कॉलोनी में बाघिन ने बकरे को मार डाला

Mon, 25 Nov 2024 03:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Tigress killed goat in central colony
कालागढ़ की केंद्रीय कॉलोनी में बकरे का शिकार करने वाली बाघिन को ड्रोन से तलाशती वन विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ की केंद्रीय कॉलोनी में बाघिन ने दिन दहाड़े बकरे को मार डाला। बाघिन के सक्रिय हो जाने से केंद्रीय कॉलोनी में दहशत का माहौल है।
केंद्रीय कॉलोनी निवासी बेबी ने बताया कि रविवार की दोपहर दो बजे वह अपनी बकरियां चरा रहीं थीं। इसी दौरान बाघिन हमलावर हो गई। बकरे पर हमला कर दिया। उसने शोर शराबा किया और डंडे को अनेक बार जमीन पर पटका।

बाघिन ने बकरे को नहीं छोड़ा और उठाकर गई। उधर, शोर शराबा सुनकर कार्बेट टाइगर रिजर्व का गश्ती दल मौके पर पहुंचा और ड्रोन से बाघिन की तलाश शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर दिनदहाड़े घटी इस घटना से जनता में दहशत का माहौल है। तीन बच्चों वाली बाघिन पहले भी देखी जा चुकी है। वन क्षेत्राधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि गश्ती दल बाघिन को तलाश कर रहे हैं। वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्र में लोगों को वन्यजीवों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed