{"_id":"653033710654c3cb00035fe9","slug":"tiger-surveillance-increase-in-kalagarh-increase-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-5695-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कालागढ़ में बाघ की निगरानी बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कालागढ़ में बाघ की निगरानी बढ़ाई
विज्ञापन
कालागढ़ में संत रविदास मंदिर परिसर में बाघ की निगरानी करते अधिकारी। स्रोत वन विभाग।
बिजनौर, कालागढ़। कालागढ़ में केंद्रीय काॅलोनी में मुख्य मार्ग पर बाघ के सक्रिय हो जाने के बाद वन विभाग ने बाघ की निगरानी बढ़ाने का दावा किया है। वहीं मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को जान हथेली पर रखकर रास्ता पूरा करना पड़ रहा है।
कालागढ़ की केंद्रीय काॅलोनी में एक बाघ देखा जा रहा है। बाघ संत रविदास मंदिर परिसर, हनुमान मंदिर परिसर, सूखास्रोत एवं चमचा काॅलोनी के क्षेत्र में विचरण करता दिखाई दे रहा है। पहले तो यह केवल सुबह व शाम को ही नजर आता था। अब तो यह दिन में भी किसी भी समय नजर आ जाता है। नई काॅलोनी से पुराना कालागढ़ की ओर का आवागमन का मात्र एक ही रास्ता है। जहां से स्कूली बच्चे, दैनिक राहगीर व काॅलोनीवासी गुजरते हैं।
पुराना कालागढ़ से दिल्ली आदि के लिए बसें पकड़ने के लिए यात्रियों को इस मार्ग का उपयोग करना पड़ता है। कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी नंद किशोर रूवाली ने बताया कि बाघ के सक्रिय हो गया है। जनता की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। वह स्वयं गश्ती दल में शामिल हैं। संत रविदास मंदिर से हनुमान मंदिर तक निगाह रखी जा रही है। गश्तीदल में अनुभवी वन अधिकारी उप वन क्षेत्राधिकारी नंदन सिंह अधिकारी, पीसी मठपाल, सुनील कुमार, सर्पमित्र दीपक कुमार, शब्बू आदि को शामिल किया गया है।