फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tiger sightings in Imratpur and Harrawala frighten villagers

Bijnor News: इमरतपुर और हर्रावाला में बाघ नजर आने से ग्रामीण भयभीत

Thu, 27 Nov 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Tiger sightings in Imratpur and Harrawala frighten villagers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेहड़। गांव इमरतपुर एवं हर्रावाला में बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने की मांग की है। गांव इमरतपुर में एक पखवाड़े बाद ग्रामीणों को फिर एक बार बाघ नजर आया है। 15 दिन पूर्व भगतावाला इमरतपुर नहर मार्ग पर खेतों के समीप बाघ दिखाई दिया था। वन विभाग ने पिंजरा भी लगाया था। दो दिन बाद बाघ की चहलकदमी मोहम्मदपुर राजौरी में नजर आने लगी थी।
वन विभाग ने दस दिन पूर्व ट्रैंकुलाइज कर बाघ को पकड़ लिया था। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। ग्रामीण हरिराज, रामकुमार, विपिन, दीपक, गजराम आदि ने बताया कि 15 दिन बाद फिर से इमरतपुर में बाघ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

उधर, रेंजर नगीना प्रदीप शर्मा ने बताया कि हर्रावाला में भी बाघ देखे जाने की सूचना मिली थी। टीम को मौके पर भेजा गया है।
हर्रावाला एवं इमरतपुर दोनों में ड्रोन उड़ाकर बाघ की तलाश की गई। इमरतपुर में जल्दी ही पिंजरा लगवाया जाएगा। ग्रामीणों से सावधान रखने को कहा गया है। साथ ही अकेले खेत न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed