फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tiger showed the team that went to leave the turtle in the river

नदी में कछुए छोड़ने गई टीम का दिखा बाघ

Wed, 04 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tiger showed the team that went to leave the turtle in the river
कालागढ़ की नई कालोनी से रेस्क्यू किए गए इंडियन फ्लैप शैल कछुए। - फोटो : DHAMPUR
नदी में कछुए छोड़ने गई टीम को दिखा बाघ
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ की नई कॉलोनी के आबादी क्षेत्र में आए दुर्लभ प्रजाति के दो कछुओं को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर रामगंगा नदी में छोड़ दिया। कछुओं को रामगंगा नदी में छोड़ने के दौरान पिचिंग की सीढ़ियों से उतर कर एक बाघ नदी तक पहुंच गया। किसी तरह रेस्क्यू टीम की जान बची।
कालागढ़ की नई कॉलोनी में अनेक वन्यजीव विचरण करते रहते हैं। यहां बाध, हाथी, बारहसिंगा, हिरन आदि दिखाई देना सामान्य जनजीवन है। ऐसे में ही यहां इंटर कॉलेज के निकट दो कछुए नजर आए। सामान्य से बड़े आकार के कछुए नजर आने पर इसकी सूचना पशु प्रेमी नई कालोनी निवासी संजय व रणवीर सिंह ने वन विभाग को दी, जिस पर कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज का त्वरित अनुक्रिया दल मौके पर पहुंचा। टीम ने कछुओं को कब्जे में ले लिया। दोनों ही कछुओं को रामगंगा नदी के तट पर लाया गया। टीम ने रामगंगा नदी में जाकर कछुओं को पानी में छोड़ दिया। इसी दौरान रामगंगा नदी के तटपर बनी सिंचाई विभाग की पिचिंग की सीढ़ियों से उतर कर एक बाघ नदी की ओर आता नजर आया। वन विभाग की टीम नदी से दूर हो गई। बाघ नदी के किनारे झाड़ियों में जाकर बैठ गया।
विज्ञापन

दुर्लभ प्रजाति के हैं कछुए
त्वरित अनुक्रिया दल के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि इंडियन फ्लैप शैल टर्टल पानी के कछुए की एक बड़ी प्रजाति है जो इंसानी बस्ती में आ गए थे। मौके पर पहुंचकर इन्हें रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा गया। यह कछुए पांच से दस किलोग्राम तक हो जाते हैं। अभी यह बच्चे ही हैं। इनकी संख्या कम हो जाने के कारण इन्हें दुर्लभ की श्रेणी में रखा गया है। रामगंगा नदी में इनका प्रजनन कराया जा रहा है। यहां इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है। अक्सर तस्कर इनका शिकार औषधि व मांस के लिए करते हैं। यह जीव पर्यावरण को संरक्षित करने में विशेष योगदान देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed