फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tiger and panic in the area Guldar

बाघ और गुलदार से क्षेत्र में दहशत

Mon, 24 Oct 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 24 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
कालागढ़ में केंद्रीय कॉलोनी में बाघ और गुलदार की आवक से जनता में दहशत का माहौल है। नागरिकों ने वन विभाग से दोनों को वनों में खदेड़ने की मांग की है। रेंजर आरके भट्ट ने कहा कि पुल के निकट गश्ती दलों को सतर्क किया गया है। वहीं अफजलगढ़। गांव बेरखेड़ा में गुलदार आतंक का पर्याय बन चुका है। रविवार को गुलदार ने पशुशाला में बंधी दो गाय पर हमला बोल दिया। गुलदार ने दोनों गाय को हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणो ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।  
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक रात में गुलदार गांव के रामकुमार सिंह और पप्पू की पशुशाला में घुस आया। उसने गायों पर हमला बोल दिया। हमले में दोनों गाय जख्मी हो गई। जाग होने पर ग्रामीणों ने गुलदार को लाठी डंडों से भगाया।  ग्रामीण विपिन, बृजेश, अशरफ, सोनू, रामगोपाल आदि का कहना है कि क्षेत्र  में गुलदार ने आतंक मचा रखा है। पहले भी कई बार पशुओं पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। बच्चे एवं महिलाएं जंगल जाने से घबरा रही हैं। ग्रामीणों ने वन  विभाग की टीम से गुलदार को पकड़कर उसके आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। उधर, वन दारोगा श्यामलाल ने पिंजरा लगाने और गुलदार को पकड़े जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed