फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   tiger again seen in ramganga park

रामगंगा उद्यान में फिर दिखा बाघ

Fri, 08 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
tiger again seen in ramganga park
कालागढ़ के रामगंगा उद्यान में खड़ा बाघ। - फोटो : DHAMPUR
रामगंगा उद्यान में फिर दिखा बाघ
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ के रामगंगा उद्यान में बाघ को देखा गया। लोगों ने उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिसमें वह लंगड़ कर चलता दिख रहा है। बाघ के बीमार होने की आशंका के चलते वन विभाग में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा कारणों से उद्यान के निकट सामान्य आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
रामगंगा बांध परियोजना के रामगंगा उद्यान में एक बाघ देखा गया। जो एक पेड़ के नीचे बैठा हुआ है। लोगों को देख कर लंगड़ा कर चलता हुआ झाड़ियों की ओर चला गया। लोगों ने उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बीमार होने की आशंका को लेकर वन विभाग खलबली मच गई। उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए वन क्षेत्राधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। बाघ के उद्यान में दिखाई देने के बाद बांध परियोजना पर काम करने वाले कर्मचारियों एवं श्रमिकों में असुरक्षा की भावना है।
विज्ञापन

निगरानी के लिए लगाए गए कैमरे
कालागढ़ टाइगर रिजर्व के मोर घाटी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी विकास रावत ने बताया कि बाघ की निगरानी के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उद्यान में एक बाघिन भी विचरण कर रही है। उद्यान उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के नियंत्रण में है। सिंचाई विभाग से भी इस बारे में संपर्क साधा गया है। निगरानी में सिंचाई विभाग का सहयोग मिल रहा है। गश्ती दल को सतर्क कर दिया गया है। वहीं जंगल से लगे कुआंखेड़ा क्षेत्र के लोगों को भी सतर्क कर दिया गया है। सड़कों के किनारे झाड़ियों को साफ करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed