{"_id":"5f5e5b5e8ebc3e51d3007249","slug":"tickets-not-sold-for-special-train-exams-nazibabad-news-mrt501185763","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा स्पेशल ट्रेन के लिए नहीं बिके टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा स्पेशल ट्रेन के लिए नहीं बिके टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा स्पेशल ट्रेन के लिए नहीं बिके टिकट
नजीबाबाद/धामपुर। रेलवे के लेट-लतीफ निर्णय के कारण नीट परीक्षा के विद्यार्थी रेलवे द्वारा चलाई गई परीक्षा स्पेशल ट्रेन का फायदा नहीं उठा सके। नजीबाबाद, नगीना और धामपुर स्टेशन से परीक्षा स्पेशल ट्रेन का एक भी टिकट नहीं बिका। खाली ट्रेन चलने से रेलवे को लाखों रुपये का राजस्व चूना लगा।
कोविड-19 दौर में आर्थिक संकटों से जूझ रहे रेल विभाग ने नीट परीक्षा को देखते हुए हरिद्वार से बरेली और मुरादाबाद से देहरादून के बीच दोनों दिशा से स्पेशल परीक्षा ट्रेन 13 सितंबर को संचालित की। एक दिन पूर्व स्टेशनों को ट्रेन संचालन की जानकारी मिली। परीक्षा स्पेशल ट्रेन संचालित करने का देर से निर्णय लेने और प्रचार-प्रसार न करने से रेलवे को जहां लाखों रुपये का राजस्व चूना लगा। वहीं, नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी भी विशेष रेल सेवा का लाभ नहीं उठा सके।
रविवार को हरिद्वार से बरेली के लिए चली परीक्षा स्पेशल ट्रेन 04308 डाउन प्रात: 4:35 बजे नजीबाबाद और प्रात: 5:30 बजे धामपुर पहुंची। मुरादाबाद से देहरादून के लिए रविवार को रवाना ट्रेन 04309 अप प्रात: 4:20 बजे धामपुर और प्रात: 5:14 बजे नजीबाबाद पहुंची। रेलवे द्वारा ट्रेन संचालन का पहले से निर्णय न लेने के कारण नजीबाबाद, नगीना और धामपुर स्टेशन से परीक्षा स्पेशल ट्रेन के लिए प्रात: कालीन शिफ्ट में एक भी टिकट की बिक्री नहीं हुई। अधिकांश परीक्षार्थी रोडवेज बस और पहले से बुक कराए प्राइवेट वाहनों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे।
विज्ञापन
रात में पहुंची धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन
नजीबाबाद। रेलवे ने धनबाद से फिरोजपुर के बीच अप और डाउन दिशा से संचालित 03307 अप और 03308 डाउन ट्रेन के यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए व्यवस्थाएं जुटाईं हैं। कोविड-19 दौर में धनबाद से चलकर फिरोजपुर जाने वाली लंबी दूरी की पहली ट्रेन धामपुर, नगीना होते हुए रविवार रात नजीबाबाद पहुंची। 13 सितंबर को फिरोजपुर से रवाना डाउन दिशा की ट्रेन 13/14 सितंबर की रात लगभग 1:30 बजे नजीबाबाद आएगी। तीन दिन पूर्व ट्रेन के लिए आरक्षण शुरू किए गए थे। एसएस जयपाल सिंह, सीएमआई आरके सिंह ने नजीबाबाद स्टेशन पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और स्टेशन को सैनिटाइज करने की व्यवस्थाएं जुटा लीं हैं। यात्रियों से डेढ़ घंटा पूर्व स्टेशन पहुंचने को कहा गया है।