फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thyroid testing stopped in medical college

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में बंद हुई थायराइड की जांच

Mon, 13 Jul 2026 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Thyroid testing stopped in medical college
बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में थायराइड, विटामिन-डी, प्रोलैक्टिन की जांच पिछले करीब एक सप्ताह से बंद है। इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जांच बंद होने से रोजाना करीब 60 मरीज प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की बायोकेमिस्ट्री प्रयोगशाला में थायराइड, विटामिन-डी और प्रोलैक्टिन की जांच नियमित रूप से की जाती है। इनमें सबसे अधिक जरूरत विटामिन-डी और प्रोलैक्टिन जांच की रहती है, क्योंकि हड्डियों से जुड़ी समस्याओं, हार्मोन संबंधी बीमारियों तथा महिलाओं में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए चिकित्सक इन जांचों की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

वहीं, थायराइड की टी3 और टी4 जांच नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। जांच नहीं होने पर इलाज शुरू नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मरीज इलाज शुरू कराने के लिए निजी पैथोलॉजी लैब की तरफ रुख कर रहे हैं। इससे मरीजों की जेब पर भी भार पड़ रहा है। संबंधित जांचों के लिए आवश्यक रीजेंट का स्टॉक खत्म हो गया है। जबकि, अभी रीजेंट की आपूर्ति नहीं हुई है, जिसके चलते मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में यह जांच बंद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed