{"_id":"6244a279463c18149f6acf15","slug":"throwing-a-bad-eye-on-wife-trapped-in-fake-notes-three-arrested-bijnor-news-mrt5825078177","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल रोड की तर्ज पर विकसित होगी चटोरी गली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल रोड की तर्ज पर विकसित होगी चटोरी गली
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम उमेश मिश्रा।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल रोड की तर्ज पर विकसित होगी चटोरी गली
बिजनौर। अगर परिकल्पना धरातल पर उतर आई तो यकीन मानिए अपने शहर में भी देहरादून और मसूरी के जैसा नजारा देखने को मिलेगा। शहर की एक सड़क कहलाएगी माल रोड, जिसका नाम होगा चटोरी गली। दरअसल, माल रोड की तर्ज पर ही अपने शहर में चटोरी गली बनने जा रही है। जिसके लिए रूपरेखा तैयार करते हुए पहले दौर की बैठक हो चुकी है। बाकायदा पालिका को प्रस्ताव बनाने के लिए कह दिया गया है। व्यापारी संगठनों से भी सुझाव मांगे गए हैं।
बुधवार को डीएम ने बिजनौर शहर के सुंदरीकरण और स्वच्छता के संबंध में बैठक ली। जिसमें शहर की सड़कों पर यातायात का संचालन बनाए रखने के लिए अवैध क़ब्जा हटाने पर चर्चा हुई। बैठक में खास चर्चा चटोरी गली को लेकर हुई। डीएम ने ईओ पालिका को निर्देश दिए कि बिजनौर शहर के किसी सुरक्षित स्थान का चिह्निकरण कर लिया जाए। जहां विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए चटोरी गली का निर्माण कराएं, जिसमें विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट चाट, आइसक्रीम तथा अन्य स्वादिष्ट खाद्य सामग्री के साथ-साथ लाइट, साउंड एवं म्यूजिक की व्यवस्था भी उपलब्ध हो, जिससे उनका भरपूर मनोरंजन हो सके। उन्होंने कहा कि हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि वह सुंदर और साफ-सुथरे वातावरण में जीवन गुजारे। मनोरंजन की सुविधाएं भी उपलब्ध हो। व्यापारी संगठनों से भी सुझाव मांगे गए।
ट्रैफिक फ्री की जाएगी यह सड़क
जिस सड़क को मॉडल के तौर पर विकसित किया जाएगा, उस सड़क को ट्रैफिक फ्री करने पर भी विचार चल रहा है। मंशा है कि इस मार्ग पर लोग पैदल घूम सकें और ट्रैफिक के कारण परेशानी न हो। प्रशासन और नगर पालिका ने शहर में सड़क के चिह्निकरण का काम भी शुरू कर दिया है। डीएम उमेश मिश्रा ने व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि बाजारों में दुकानों के सामने किए जाने वाले अतिक्रमण को दूर करने में प्रशासन का सहयोग करें। दुकानों का सामान किसी भी तौर पर बाहर न रखा जाए। बता दें कि शहर में दुकानों का सामान बाहर रखा होने की वजह से सड़क तंग हो गई हैं और जाम की समस्या बनती है।
विज्ञापन
प्रमुख चौराहों और शहीद स्थलों होगा सुंदरीकरण
डीएम ने शहर के मुख्य चौराहों एवं शहीद स्थलों का सुंदरीकरण कराने पर जोर दिया। जिन्हें मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि नगर पालिका प्रशासन पथ विक्रेताओं को इस तरह से व्यवस्थित करें कि यातायात में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, ईओ पालिका विकास कुमार, नगर पालिका चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी, मनोज कुच्छल, मनोज त्यागी सहित अन्य व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।