फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Threw ink painting of Mahatma Gandhi

महात्मा गांधी की पेंटिंग पर स्याही फेंकी

Fri, 30 Sep 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में शरारती तत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पेंटिंग पर स्याही फेंककर उसे बदसूरत कर दिया। सुबह जब लोगों ने इसे देखा तो रोष फैल गया। आनन-फानन में पेंटिंग को दोबारा बनाने का काम शुरू किया गया। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर नुमाइश चौक से विकास भवन तक के मार्ग को स्वच्छता पथ घोषित किया गया है। इसके अंतर्गत स्वच्छता पथ के दोनों ओर सरकारी भवनों की दीवारों पर पेंटिंग का काम शुरू हुआ। इसके लिए प्रशासन ने वाराणसी, उडीसा और मेरठ आदि स्थानों से कलाकारों को बुलाया है। इसके साथ ही पेंटिंग बनाने की जिम्मेदारी बिजनौर शहर की दस किलोमीटर की परिधि में आने वाले डिग्री, टेक्निकल तथा इंटर कॉलेजों के आर्ट टीचर व छात्र-छात्राओं को सौंपी गई। जीआईसी बिजनौर के कला शिक्षक ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व  छात्रों ने राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर के भवन की दीवार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पेंटिंग बनाई थी।  बुधवार रात मेें शरारती तत्वों ने गांधी जी की पेेंटिंग पर स्याही फेंककर बदसूरत कर दिया। सुबह जब लोगों ने पेंटिंग को देखा तो रोष फैल गया। बाद में जीआईसी के प्रधानाचार्य दिनेश चौहान न कला टीचर ओमप्रकाश सिंह को  भेजा। अब पेंटिंग को दुबारा तैयार कराया जा रहा है। उधर, सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएगी ताकि आगे ऐसा कुछ भी न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed