फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three youths sexual assault with 60 year old man in Bijnor, but victim did not get justice in Panchayat

दरिंदों को न आया तरस: 60 साल के बुजुर्ग से कुकर्म, पंचायत में इंसाफ के बजाय मिली धमकी, अब थाने पहुंचा पीड़ित

Sat, 28 Oct 2023 07:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Oct 2023 07:59 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। तीन युवकों ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, इस मामले में पंचायत भी बैठी पर पीड़ित को इंसाफ नहीं मिला। अब मामले पुलिस थाना पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Three youths sexual assault with 60 year old man in Bijnor, but victim did not get justice in Panchayat
बिजनौर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म का मामला। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले कुकर्म के दंश और फिर पंचों की धमकी ने 60 वर्षीय एक बुजुर्ग को बेजार कर दिया। शराब के नशे में धुत तीन आरोपियों ने वृद्ध को बंधक बनाकर कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में इंसाफ करने बैठी पंचायत में शामिल पंचों ने पीड़ित को फटकार लगाकर दोषियों का ही साथ दिया। परेशान पीड़ित ने अब पुलिस स्तर पर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


बिजनौर में स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध शुक्रवार रात अपने घेर में सो रहा था। इसी दौरान रात करीब दो बजे शराब के नशे में धुत गांव निवासी तीन युवक उसे उठाकर गांव से बाहर एक बाग में ले गए। आरोप है कि यहां तीनों युवकों ने वृद्ध के साथ कुकर्म किया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर सुबह के समय पीड़ित ने घटना की जानकारी देकर ग्रामीणों को आपबीती बताई।

विज्ञापन

इसके बाद आनन-फानन गांव की ही धर्मशाला में इंसाफ करने के लिए पंचायत बैठा दी गई। पीड़ित वृद्ध और आरोपियों को भी पंचायत में बुलाया गया। आरोप है कि यहां भी आरोपियों ने भरी पंचायत में पीड़ित को धमकाया। पंचों ने भी उसकी कोई सुनवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें: रितु हत्याकांड: मुंह में कपड़ा ठूंसकर दी दर्दनाक मौत, वारदात ने उड़ाए हर किसी के होश, दंपती ने कुबूला जुर्म

वहीं, परेशान पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग और न्याय की गुहार लगाई। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी ने मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच एवं कार्रवाई करने की बात कही।

यह भी पढ़ें: लश्कर-ए-तैयबा की धमकी: ठीक 13 नवंबर को बम से उड़ा देंगे, अलर्ट हुए रेलवे अफसर, स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed