फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three youths admitted to drug de-addiction center

तीन युवकों को नशामुक्ति केंद्र में कराया भर्ती

Tue, 11 Oct 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three youths admitted to drug de-addiction center
तीन युवकों को नशामुक्ति केंद्र में कराया भर्ती
विज्ञापन

बिजनौर। जिले को नशामुक्त कराने के लिए नया सवेरा अभियान चलाया रहा है। अभियान के पहले चरण में पुलिस ने नशीला पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की थी। इसके बाद अब दूसरे चरण में सोमवार को नशा करने वाले तीन युवाओं को उनकी स्वेच्छा से नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया। इस अभियान के तहत पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी नशे की लत में जकड़े युवाओं की काउंसलिंग कर रहे हैं। काउंसलिंग से प्रभावित होकर सोमवार को नशा करने वाले तीन युवकों को नशामुक्ति केंद्र भर्ती कराया गया। एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि नशा शरीर के साथ-साथ जीवन भी बर्बाद कर देता है। इसके चलते परिवार खराब हो जाते है। वहीं एसपी दिनेश सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने केंद्र पर उपचाराधीन लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की किट भी उपलब्ध कराई। अभियान के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 8650601010 भी जारी किया है। जिस पर सूचना, शिकायत व सुझाव भी दे सकते है। इस दौरान नशामुक्ति केंद्र के उप प्रबंधक अजय मलिक, आरआई शिव बालक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed