फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three youths aboard a bike in a road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Mon, 13 Aug 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Mon, 13 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three youths aboard a bike in a road accident
जलालाबाद के युवकों की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में बिजनौर से नुमाइश देखकर लौट रहे तीन युवकों की बाइक कबाड़ीवाला जमालदी के निकट सड़क पर खडे़ कंटेनर से टकरा गई। जिसमें तीनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील के जलालाबाद निवासी रईस गुज्जर (20) अपने दो साथियों शाहनवाज (18) और सोनू (18) के साथ बिजनौर से नुमाइश देखकर लौट रहे थे। शनिवार रात बिजनौर से लौटते समय उनकी बाइक कबाड़ीवाला जमालदी के निकट सड़क पर खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे के बाद रईस और शाहनवाज ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि तीसरे युवक सोनू को नजीबाबाद सीएचसी में ले जाया गया। उसने वहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी डीएस धामा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने घटना की जानकारी ली। सोनू के पिता फरीद अहमद ने कंटेनर चालक को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए थाने में तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

अस्पताल में हंगामा
सोनू की दादी फरीदा का कहना था कि सोनू से पुलिस ने मोबाइल पर उनकी बात कराई थी। उसका    आरोप था कि पशुओं के कारोबार से जुड़े मामले में दरोगा कुछ समय से सोनू से नाराज था, इसलिए सोनू को समय पर उपचार नहीं दिलाया गया। वृद्धा द्वारा लगाए आरोप से गुस्साए लोगों की अस्पताल में दरोगा से जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइवे पर यमदूत बना खड़ा था कंटेनर
 बिजनौर से नुमाइश देखकर रईस, शाहनवाज, सोनी और चांदा दो बाइकों से लौट रहे थे। जलालाबाद से करीब छह किलोमीटर पहले जीवन सराय में चांदा ने तीनों साथियों को रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं रुके और जलालाबाद के लिए एक बाइक सवार होकर चल दिए। लेकिन   उन्हें पता नहीं था कि रास्ते में  मौत बना खड़ा कंटेनर उनका इंतजार कर रहा है।
नगर पंचायत जलालाबाद के मोहल्ला कुरैशियान निवासी अख्तर का पुत्र रईस (20) अपने संबंधी शाहनवाज (18) पुत्र नफीस अहमद, पड़ोसी सोनू (18) पुत्र फरीद अहमद और भागूवाला निवासी चांदा के साथ शनिवार रात बिजनौर नुमाइश देखने गए थे। दो बाइकों पर नुमाइश देखकर रात में घर लौट रहे चांदा अपने संबंधी जीवन सराय निवासी अनीस के यहां किसी बीमार का हाल चाल पूछने रुक गया। चांदा के संबंधियों ने रईस, शाहनवाज और सोनी को रात में वहीं रुकने के लिए कहा था। उनके कहने पर चांदा रुक गया, जबकि तीनों युवक घर नजदीक होने की बात कह कर एक ही बाइक से जलालाबाद के लिए चल दिए। कबाड़ीवाला जमालदी के निकट उनकी बाइक हाइवे पर खड़े कंटेनर से टकरा गई और तीनों की मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी डीएस धामा, एसआई करमजीत सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव और घायल को सीएचसी समीपुर पहुंचा कर परिजनों को घटना की सूचना दी। वहीं, पुलिस की सूचना पर इलियास, बुद्धू, शमीम अहमद, आफाक, साबिर, मकसूद अस्पताल पहुंच गए। सोनू के पिता फरीद अहमद ने हादसे के लिए कंटेनर चालक को जिम्मेदार बताते हुए तहरीर सौंपी है।


बेकाबू वाहन ने युवक को रौंदा, मौत
नजीबाबाद। सेंट मेरी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान किरतपुर निवासी राजीव के रूप में हुई है। नजीबाबाद में 132 केवी उपसंस्थान के निकट फ्लाईओवर से उतरते समय एक व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। शनिवार की रात्रि करीब 8:30 बजे हुए हादसे में मृतक ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा घटनास्थल पहुंचे। मृतक की जेब से एक पर्स मिला। मोबाइल आदि न मिलने से पुलिस ने व्हाट्सएप पर मृतक की पहचान के लिए फोटो डाला। मृतक की पहचान किरतपुर के मोहल्ला चौहानान निवासी 38 वर्षीय राजीव कुमार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक अपने संबंधी आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज के कर्मचारी राम सिंह के यहां आया था। पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से वाहन सहित भाग गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed