फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three-year-old girl mauled to death by dogs

Bijnor News: तीन साल की बालिका को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला

Wed, 07 Jan 2026 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three-year-old girl mauled to death by dogs
शिवाला कलां के गांव भैंसा में कुत्तों के हमले में मरने वाली बच्ची हिमानी का फाइल फोटो।
बिजनौर। आराजी भैंसा गांव में मंगलवार को हिमानी (3) को कुत्तों के झुंड ने नोंच-नोंच कर मार डाला। बुधवार की सुबह बालिका का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह हिमानी पुत्री अजय सैनी को दादा राजपाल और चाचा आकाश अपने संग खेत पर ले गए। राजपाल और आकाश खेत में मजदूरी पर गन्ने की छिलाई करने लगे जबकि हिमानी खेत में ही अन्य बच्चों के साथ इधर उधर खेलने लगी। दोपहर के वक्त हिमानी गायब हो गई। दादा-चाचा और अन्य गांव वालों ने हिमानी को आस पास के खेतों और गांव में तलाश किया। हिमानी का कहीं पता नहीं चलने पर मंगलवार की शाम थाना शिवालकलां में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। रात में पुलिस ने भी गांव पहुंचकर खोजबीन की।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गेहूं के एक खेत में हिमानी का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। बालिका के जूते, कपड़े और शॉल खेत में काफी दूर दूर पड़े मिले। चाचा आकाश ने कुत्तों के हमले में मौत होने की बात कही। शव पर कई जगह जगह गहरे गहरे नोंचने के निशान मिले हैं। बालिका के चेहरे, पीछे गर्दन और पैरों पर भी नोंचने के गहरे घाव बने हुए थे। मौके के हालात देखकर लग रहा था कि बालिका को कुत्तों के झुंड ने खूब खसीटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दादा-चाचा के साथ रहती थी हिमानी
बताया गया कि अजय सैनी की पत्नी ढाई साल पहले झगड़कर मायके चली गई थी। उस वक्त हिमानी छह माह की थी, हिमानी को भी उसकी मां ने पिता के पास छोड़ दिया था। इसके बाद से हिमानी का उसके दादा दादी ने पालन किया है। अब पिछले छह माह से भी अजय सैनी घर नहीं आया है। अजय सैनी को शराब पीने की आदत थी। पुलिस का कहना है कि बालिका का पिता अजय पानीपत में रहता है।



वर्जन::
शरीर में कई जगहों पर मांस निकला हुआ है। कुत्तों के झुंड ने ही बच्ची को नोंच कर मारा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत वजह पूरी तरह साफ हो जाएगी। घटनास्थल के आस पास करीब तीन सौ तालाब है, इनमें मछली पालन होता है। तालाबों की वजह से ही कुत्तों के झुंड रहते हैं। ....देश दीपक, सीओ चांदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed