फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three women prisoners may be released on Independence Day

बिजनौर : स्वतंत्रता दिवस पर रिहा हो सकती हैं तीन महिला कैदी, शासन को भेजी रिपोर्ट

Sun, 08 Aug 2021 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 08 Aug 2021 12:06 AM IST
सार

इन तीनों को स्वतंत्रता दिवस पर रिहा करने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने रिपोर्ट तैयार करके डीएम के माध्यम से शासन को भेज दी है। 

विज्ञापन
Three women prisoners may be released on Independence Day
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बिजनौर जिला कारागार में आजीवन कारावास व गैर इरादतन हत्या की सजा काट रहीं दो महिला कैदियों समेत तीन महिला कैदियों की स्वतंत्रता दिवस पर रिहाई हो सकती हैं। इनकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद ये महिला कैदी रिहा हो पाएंगी।

विज्ञापन


शासन ने लंबे समय से जेल में सजा काट रहीं महिला बंदियों को स्वतंत्रता दिवस पर रिहा करने का निर्णय लिया है। ऐसी महिलाओं की रिपोर्ट प्रशासन से मांगी है। अफजलगढ़ थाने के गांव चौहड़वाला हिदायतपुर निवासी परमानंद की पत्नी दयावती उर्फ गुड्डी हत्या के मामले में साल 2008 से जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा मुरादाबाद के मंझोला थाना क्षेत्र की रहने वाले नईम अहमद की पत्नी यासमीन भी साल 2013 से गैर इरादतन हत्या के मामले में लखनऊ नारी निकेतन में बंद है। यासमीन के पति नईम अहमद परिवार के साथ मुरादाबाद का मकान छोड़कर नजीबाबाद में आ बसे हैं। इसके अलावा एक अन्य महिला बंदी भी जेल में सजा काट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीनों को स्वतंत्रता दिवस पर रिहा करने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने रिपोर्ट तैयार करके डीएम के माध्यम से शासन को भेज दी है। रिपोर्ट में पीड़ित पक्ष की भी रजामंदी ली गई है। जेल व नारी निकेतन में सजा के दौरान इन महिला बंदियों का व्यवहार कैसा रहा, इस सबके बारे में रिपोर्ट तैयार करके भेजी गई है।


जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने तीन महिला कैदियों के बारे में रिपोर्ट भेजने की पुष्टि की है। जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह के अनुसार उन्हें दयावती व यासमीन की रिपोर्ट शासन को भेजने की जानकारी है। उन्होंने बताया कि यासमीन ने हालांकि अपराध मुरादाबाद जिले में किया है पर उसका पति पूरे परिवार के साथ नजीबाबाद रहते हैं। इसलिए उसकी रिपोर्ट भी यहीं से गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed