फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three villages on one fork and 138 villages on the other

बिलाई मिल प्रशासन पर तौल में भेदभाव का आरोप

Sat, 07 Nov 2020 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three villages on one fork and 138 villages on the other
बिजनौर में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे कान्हा नंगला के ग्रामीण। - फोटो : BIJNOR
एक कांटे पर तीन गांव और दूसरे पर 138 गांव का भार
विज्ञापन

बिजनौर। बिलाई मिल को गन्ना देने वाले कान्हा नंगला के किसानों ने मिल प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। डीएम को ज्ञापन देकर किसानों ने 138 गांवों का गन्ना एक कांटे व केवल तीन गांवों का गन्ना दूसरे कांटे पर तौलने का आरोप लगाया है।
डीएम रमाकांत पांडेय को दिए ज्ञापन में गांव के किसानों ने बताया कि बिलाई मिल में दो कांटों पर तौल होती है। एक कांटे पर 138 गांव के किसान गन्ना तुलवाते हैं। इनमें कुछ गांव ऐसे हैं जिनका पूरा गन्ना मिल में आता है तो कुछ का मिल गेट व क्रय केंद्र दोनों पर तुलता है। दूसरे कांटे पर केवल बिलाई, खेड़की व नांगल जट का गन्ना तौला जाता है। कहा कि पहले कांटे पर गन्ना तुलवाने में किसानों को 12 से 20 घंटे तक लगते हैं जबकि दूसरे कांटे पर केवल 10 से 15 मिनट। अगर पहले कांटे पर किसान घटतौली की शिकायत करते हैं तो दूसरे कांटे के किसानों के साथ मिलकर मिल प्रशासन किसानों की आवाज दबाने की कोशिश करता है।
विज्ञापन

कान्हा नंगलवा के किसानाें ने बताया कि उनके गांव के अलावा कुछ दूसरे गांवों के किसानों ने मिल चलने के बाद भी मिल को अब तक गन्ना आपूर्ति नहीं की है। किसानों ने दोनों कांटों पर तौल की एक सी व्यवस्था कराने या उनके गांव की तौल किसी अन्य मिल को स्थानांतरित कराने की मांग की है। डीएम ने मामले में कार्रवाई का का आश्वासन दिया है। बिलाई मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह का कहना है कि मिल में छह कांटों पर तौल हो रही है। सभी गांवों के किसानों के मिला-जुला गन्ना तौला जा रहा है। किसी को भी गन्ना तुलवाने में दो घंटे से ज्यादा समय नहीं लग रहा है। मिल प्रशासन पर लगे आरोप गलत है। इस दौरान किसान नितिन देशवाल, रक्षित कुमार, रॉकी चौधरी, कपिल कुमार, योगेंद्र सिंह, रामनाथ सिंह, राकेश कुमार, शिवम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed