{"_id":"639a11f75012b30ade26184b","slug":"three-thieves-caught-stealing-cattle-bijnor-news-mrt617760539","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पशु चोरी करने वाले तीन चोर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पशु चोरी करने वाले तीन चोर पकड़े
विज्ञापन
पशु चोरी करने वाले तीन चोर पकड़े
बिजनौर। पुलिस ने भैंस चोरी करने वाला एक गिरोह दबोचा है, जिसके तीन सदस्य पकड़े गए हैं। जबकि तीन अभी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक अमरोहा जनपद का रहने वाला है। तीनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर एक भैंस बरामद कर ली गई है, बाकी भैंस उन्होंने बाजार में ले जाकर बेच दी थीं।
शहर कोतवाली क्षेत्र में दो दिसंबर को चांदपुर मार्ग स्थित सिंधु फार्म से चोरों ने चार भैंस चोरी कर ली थीं। तभी से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह एसएसआई मीरहसन औरजाटान चौकी प्रभारी जुगेंद्र तेवतिया पुलिसबल के साथ कंभौर की पुलिया पर पहुंचे। जहां चोरी की योजना बना रहे तीन चोरों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम किरतपुर के गांव भनेड़ा निवासी सुभान उर्फ भूरा पुत्र उस्मान उर्फ बाबू, गांव बाहुपुरा निवासी करन पुत्र धर्मवीर और अमरोहा जिले के थाना बछराऊ के मोहल्ला शेखजादगान निवासी रिजवान पुत्र सईद बताया।
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि पकड़े गए पशु चोरों ने सिंधु फार्म से गुरजीत सिंह पुत्र निरंजन सिंह के घर से दो दिसंबर को चार भैंस चोरी की थी। जबकि एक नवंबर को चांदपुर के गांव स्याली निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र विक्रम सिंह के यहां से दो भैंस चोरी की थी। चोर चोरी के बाद भैंस को जिला अमरोहा के बछराऊ में लगने वाले पशु बाजार में बेच देते थे। अमरोहा के ही रहने वाले इनके तीन और साथी अभी फरार हैं।