फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three-storey house collapsed due to rain, orders to demolish

बारिश से तीन मंजिला मकान धंसा, गिराने के आदेश

Wed, 20 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three-storey house collapsed due to rain, orders to demolish
बारिश से तीन मंजिला मकान धंसा, गिराने के आदेश
विज्ञापन

बिजनौर। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण डीएम आवास के सामने एक तीन मंजिला भवन की नींव धंसी गई। नींव धंसने के कारण सड़क की ओर भवन के झुकने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आसपास रहने वाले लोगों ने डीएम से इसकी शिकायत की तो आनन-फानन में निरीक्षण कर इसे गिराने के आदेश जारी हो गए। मंगलवार को पुलिस ने रास्ता बंद कर यातायात कलक्ट्रेट के सामने से डायवर्ट कर दिया। उधर, भवन मालिक को चेतावनी दी कि यदि समय रहते भवन को ध्वस्त नहीं किया तो जान-माल की हानि होने पर कार्रवाई की जाएगी। एक ओर जहां भवन निर्माण की खामी के दावे किए जा रहे हैं, वहीं भवन मालिक नींव में पानी की पाइप लाइन लीक होने के कारण ऐसा होना बता रहे हैं।
डीएम आवास के सामने एक तीन मंजिला भवन है। कुछ साल पहले ये भवन डा.परवेज ने खरीद लिया था। सोमवार देर शाम कुछ लोग भवन के पास से गुजरे तो देखा कि भवन अपने बराबर के मकान से सड़क की ओर कुछ तिरछा होने लगा है। इससे लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने डीएम उमेश मिश्रा से मिलकर मामले की शिकायत की। डीएम के निर्देश पर तकनीकी टीम ने भवन का निरीक्षण किया और भवन के कभी भी गिरने की आशंका व्यक्त की। इस पर एसडीएम एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक ने भवन को गिराने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। वहीं डा.परवेज ने भवन को तुड़वाना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि वे भवन को दोबारा बनवाएंगे। किसी की जान से समझौता नहीं किया जा सकता है। बताया कि उनके भवन के नीचे से बड़ी पाइप लाइन गुजर रही है। पाइप लाइन का पानी लीक होकर भवन की नींव में भर गया, जिससे भवन में दरार पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जर्जर हो चुके दो और मकान तोड़े जाएंगे
बिजनौर। दो दिन की लगातार बारिश से गिरने की हालत में पहुंची कॉम्प्लेक्स के बाद पालिका हरकत में आ गई है। शहर में जर्जर मकानों की पड़ताल की जाएगी। वहीं दो मकान मालिकों को नोटिस भी जारी कर दिया गया है, जिन्हें अपने मकान खुद गिराने होंगे या फिर पालिका उन्हें तोड़ देगी।
मंगलवार को नगर पालिका परिषद ने शहर में दो जर्जर हो चुके मकानों के मालिकों को नोटिस जारी किया, जिन्हें तय समय में मकानों को गिराने के लिए कहा गया है, ऐसा नहीं करने पर पालिका उन्हें खुद तोड़ देगी। जिसका हर्जाना भी मकान मालिक से ही लिया जाएगा। इसके अलावा पालिका की टीम अब गली-गली घूम कर ऐसे मकानों की तलाश करेगी, जो जर्जर हालत में हैं।

शहर में दो मकान ऐसे थे जो कभी भी गिर सकते हैं। इनके मकान मालिकों को नोटिस जारी कर दिए गए। अगर उन्होंने खुद नहीं गिराए तो पालिका इन मकानों को तोड़ देगी। बाकी दूसरी जगह पर भी बिल्डिंग की मौजूदा स्थिति का आकलन कराया जाएगा।
- मनोज कुमार अधिशासी अधिकारी
नया भवन बनवाते समय रखें ध्यान
- किसी इंजीनियर से भवन की क्षमता का आकलन जरूर कराएं
- मिट्टी की जांच के बाद ही भवन का नक्शा तैयार कराएं
- भवन निर्माण को अनट्रेंड मिस्त्रियों के सहारे न छोड़ें
- भवन के बीम बनवाते समय तकनीकी सलाह जरूर लें
- सरिया की मोटाई, सीमेंट की गुणवत्ता विशेषज्ञ की सलाह से ही रखें
- नींव बनवाते समय ध्यान रखें कि भविष्य में भवन पर कितनी मंजिल बनेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed