{"_id":"67fff365fcf9eeef09078ffc","slug":"three-people-injured-in-leopard-attack-in-the-field-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-147687-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खेत में गुलदार के हमले में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खेत में गुलदार के हमले में तीन लोग घायल
Wed, 16 Apr 2025 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। कोतवाली शहर के ग्राम मुबारकपुर तालन में गुलदार ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। गुलदार के हमले के बाद भगदड़ मच गई। तीनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है।
थाना कोतवाली शहर के ग्राम मुबारकपुर तालन के जंगल में सिरधनी, मुबारकपुर तालन गांव के लोग गेहूं काट रहे थे। वहीं मिट्टी का काम भी चल रहा है। कुछ लोग मिट्टी भी उठा रहे थे। दोपहर लगभग तीन बजे वहां गुलदार के दहाड़ने की आवाज आई, इस दौरान गुलदार अचानक खेत से निकला और वहां गेहूं काट रहे लोगों पर हमला कर दिया। गुलदार के अचानक हुए हमले में अलाउद्दीन, दीनू निवासी ग्राम सिरधनी तथा जाहिद पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम मुबारकपुर तालन गंभीर रूप से घायल हो गए। गुलदार जंगल फिर से खेत में छिप गया।
गुलदार के दहाड़ने की लगातार आवाज़ आ रही है। मौके पर पुलिस तथा वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर पहुंच गई है। गुलदार के आतंक से ग्रामीण भयभीत है। दोपहर के समय मौके पर लगभग 100 से 150 लोग मौजूद थे।