फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three people has died and two injured in car accident in Bijnor district of Uttar Pradesh

Big Accident: पेड़ से टकराई कार, रोड पर मची चीख-पुकार, मौके पर तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Fri, 05 Aug 2022 10:36 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Aug 2022 10:36 AM IST
सार

Bijnor Accident: एक दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Three people has died and two injured in car accident in Bijnor district of Uttar Pradesh
बिजनौर में हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में एक बड़ा हादसा हो गया है। चांदपुर-जलीलपुर रोड पर सैंदवार गांव के पास कार पेड़ से टकरा गई। वहीं इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। घायलों को अमरोहा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


अमरोहा जिले के थाना रजबपुर के गांव मंगूपुरा निवासी मिश्री (42) पुत्र गंगाराम, थाना रजबपुर के गांव कुभी की मंडय्यो निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ बंटी (40) पुत्र समरपाल सिंह, थाना गजरौला के गांव हैबतपुर गोसाई निवासी विपिन (38) पुत्र महावीर सिंह, गांव मंगूपुरा निवासी विजय सिंह व समरपाल सिंह चांंपुर थाना क्षेत्र के गांव नाईपुरा रिश्तेदारी में आए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांवड़ लाने वाले बाबू खान का दर्द: ...साहब मेरा तीन साल का मानदेय रोक दिया, SDM ने सुनी पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गुरुवार की देर रात कार से अमरोहा अपने गांव जा रहे थे। गांव सैंदवार के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें मिश्री, जितेंद्र सिंह व विपिन की मौत हो गई। इनके अलावा विजय सिंह व समरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएससी स्याऊ से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। मरने वालों में जितेंद्र व विपिन सगे मौसेरे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की तैयारी में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed