{"_id":"5d8bb5c48ebc3e93a629a731","slug":"three-people-died-due-to-fever-bijnor-news-mrt445259851","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से बच्ची की मौत
विज्ञापन
बुखार
- फोटो : ????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा/हीमपुर दीपा। क्षेत्र में एक बच्ची सहित तीन लोगों की बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य टीम ने गांवों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी।
गांव रामखेड़ा निवासी जबर सिंह करीब 13 वर्षीय पुत्री दिव्या गांव के ही एमडी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार दिव्या को चार दिन पहले बुखार आया था। उसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। बच्ची की तबीयत में कोई सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों ने दिव्या के डिप्थीरिया से पीड़ित होना बताया था। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य अफसरों में हड़कंप मच गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा की स्वास्थ्य टीम गांव रामखेड़ा भेजी गई। सीएचसी प्रभारी डा. खालिद ने बताया कि बालिका का परिवार पहले धामपुर रहता था। टीकाकरण भी धामपुर में ही हुआ है। बालिका की मृत्यु किस बीमारी के कारण हुई इसका परिजन को साक्ष्य नहीं दे पा रहे हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं स्योहारा के थाना क्षेत्र के गांव मिर्जालीपुर का 35 वर्षीय प्रेमराज सिंह नोएडा में किसी फैक्ट्री में कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार पिछले पांच दिन से वह बुखार से पीड़ित था। नोएडा में निजी चिकित्सक के यहां उसका इलाज चल रहा था। आराम न मिलने पर वह नोएडा से धामपुर आ गया। जहां एक निजी चिकित्सक के यहां जांच कराने पर प्लेटलेट्स कम होना बताया गया। करीब 48 घंटे तक इलाज करने के बाद भी हालत अधिक बिगड़ने पर बुधवार सुबह चिकित्सक ने मुरादाबाद ले जाने की सलाह दी। मुरादाबाद ले जाते हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद शव को उसके पैतृक गांव लाया गया।
वहीं हीमपुर दीपा में रेहरा गांव में बुखार से पीड़ित एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव रेहरा में इमराना पत्नी ताहिर पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित थी। इमराना को इलाज के लिए जिला अस्पताल बिजनौर ले जाया गया, जहां पर उसकी हालत में सुधार न होने पर एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया। मंगलवार की रात्रि को इमराना 40 वर्ष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।डॉक्टरों ने इमराना को बुखार के साथ साथ पीलिया होना बताया है।
विज्ञापन
गांव में लगाया शिविर
स्योहारा। डा. खालिद के अनुुसार गांव रामखेड़ा में स्थिति का जायजा लेने के लिए एहतियात के तौर पर डा. तरुण भारती तथा डा. राकेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भेजी गई। शिविर में 110 लोगों को दवाइयां दी गईं। 20 लोगों की स्लाइड बनाई गई। टीम में फार्मेसिस्ट प्रदीप रावत, मलेरिया निरीक्षक राजेश कुमार, लैब टैक्नीशियन अरविंद आदि रहे।