फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three palaces of the district will become heritage hotels

जिले के तीन महल बनेंगे हेरिटे होटल

Sat, 16 Oct 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three palaces of the district will become heritage hotels
नजीबाबाद क्षेत्र के साहनपुर रियासत का महल। - फोटो : BIJNOR
जिले के तीन महल बनेंगे हेरिटे होटल
विज्ञापन

बिजनौर। तमाम रोमांचक जगहों पर घूमने के बावजूद लोगों का एक सपना महलों के शाही तरीके का अनुभव करना होता है। बिजनौर जिले में अपनी भव्यता के लिए मशहूर रहे इन महलों में ठहरने का सपना साकार होगा। अभी तक बात करें तो राजस्थान में इसी को ध्यान में रखते हुए हेरिटेज होटल चल रहे हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर खूब लुभाते हैं। जिले के तीन महलों को राजस्थान की तर्ज पर हेरिटेज होटल में तब्दील करने की कवायद चल रही है। स्याऊ, राजा का ताजपुर, साहनपुर के महलों को हेरिटेज होटल बनाने का प्रोजेक्ट तैयार हो चुके हैं। उम्मीद है कि शासन से जल्द ही इन्हें हरी झंडी मिल सकती है।
पुरानी हवेलियां और महल सही रखरखाव न होने के कारण अपनी भव्यता खो रहे हैं या कुछ जगहों पर खंडहर में बदल रहे हैं। देखा जाए तो राजस्थान में इन धरोहरों को बचाने के लिए हेरिटेज होटल शुरू किए गए। इस समय अकेले राजस्थान में करीब पौने दौ से के आसपास हेरिटेज होटल चल रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं हमारे यहां भी ऐसी धरोहरों की कमी नहीं है, लेकिन इसके लिए प्रयास न होने से यह धरोहरे खंडहर में तब्दील होती जा रही है। हालांकि अब सबकुछ ठीक रहा तो बिजनौर में तीन महल हेरिटेज होटल में तब्दील होने जा रहे हैं। इसके लिए राजा का ताजपुर, साहनपुर और स्याऊ के महल-हवेली के मालिक राजघराने आगे आए हैं। उन्होंने प्रशासन को अपनी इन धरोहरों को हेरिटेज होटल में बदलने की इच्छा जताई। इसके बाद प्रशासन ने भी इसका प्रस्ताव तैयार करा दिया। तीनों जगहों के प्रस्ताव शासन को भेजे जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि शासन से इन प्रस्ताव पर शीघ्र मुहर लग सकती है। वहीं ऐसा होने पर खंडहर होती इमारतें सुरक्षित होने के साथ-साथ टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महलों के मालिक खुद कराएंगे काम, सरकार करेगी मदद
बिजनौर में जिन जगहों के लिए यह प्रस्ताव गए हैं, वहां पर महलों के मालिक खुद अपनी इन धरोहरों को होटल के रूप में विकसित कराएंगे। इसके लिए या तो वह अपनी पूंजी लगाएंगे या कुछ निवेशकों की मदद लेंगे। सरकार को इसके लिए केवल अनुमति देनी है। साथ ही बेहतर बिजली, सड़क की व्यवस्था करनी होगी। सरकार की ओर से बजट खर्च न होने के चलते इन्हें शीघ्र अनुमति मिलने की उम्मीद है।
शासन को भेज रहे हैं प्रस्ताव: सुनील सागर
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील सागर ने बताया कि स्याऊ, राजा का ताजपुर, साहनपुर के लिए प्रस्ताव बने हैं। स्याऊ का प्रस्ताव शासन को जा चुका है। ताजपुर और साहनपुर रियासत के महलों का प्रस्ताव भी भेजा जा रहा है।

-----
जिले में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: इंद्रजीत सिंह
ताजपुर रियासत के राजा इंद्रजीत सिंह ने कहा कि राजस्थान में हेरिटेज होटल खूब चल रहे हैं। हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हमने भी अपने महल में हेरिटेज होटल बनाने का प्रस्ताव प्रशासन के सामने रखा था। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो इससे जहां धरोहर संरक्षित होगी, वहीं आसपास के क्षेत्रों के लिए विकास के रास्ते खुलेंगे। आसपास के गांवों में भी पर्यटन से विकास होगा।

राजा का ताजपुर रियासत का महल

राजा का ताजपुर रियासत का महल- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed