{"_id":"68a0c7369ee689f27305488c","slug":"three-miscreants-who-looted-a-finance-company-agent-were-arrested-bijnor-news-c-27-1-bij1007-157637-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
Sat, 16 Aug 2025 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
नहटौर। फाइनेंस कंपनी के एजेंट के साथ हुई लूट में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात करीब एक बजे चौकी आकू के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की तीन बदमाश बाइक से ग्राम बूढ़पुर रोड की तरफ जा रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसे देखकर बदमाश भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। पुलिया से कच्चे रास्ते पर भागते समय उनकी बाइक फिसल कर गिर गई। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश जुनैद निवासी ग्राम पपसरा के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में अन्य साथियों ने अपना नाम दानिश निवासी मोहल्ला खुराडा शेरकोट तथा शिवम निवासी मोहल्ला जोशीयान नहटौर बताया। साथ ही तीन दिन पूर्व एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट गौरव कुमार निवासी मोहल्ला पटवारियान थाना मंडावर से गांव तरकौला के पास छिनैती करने की बात कबूल की। पुलिस ने उनके पास से छीने गए 54000 रुपये में से 25000 रुपये, एक तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने बताया कि छिनैती की घटना में इनके तीन अन्य साथी भी शामिल थे। इसकी योजना शहबाज निवासी मोहल्ला तीरग्रान ने बनाई थी जबकि मोहम्मद सुहेल निवासी ग्राम तरकौला व जीशान निवासी मोहल्ला पीरशहीद काला ने रैकी की थी। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।