फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three ministers know the condition of education, health and transport

तीन मंत्रियों ने जाना शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन का हाल

Fri, 16 Sep 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three ministers know the condition of education, health and transport
तीन मंत्रियों ने जाना शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन का हाल
विज्ञापन

बिजनौर। प्रदेश सरकार के तीन मंत्री जिले के दौरे पर रहे। इन्होंने जिले की शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन की व्यवस्था का जायजा लिया। गढ़ी के प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। रोडवेज बस स्टैंड पहुंचकर मंत्रियों ने दो नई बसों को हरी झंडी दिखाई। वहीं जिला अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का उद्घाटन करने के साथ साथ निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार की सुबह पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, माध्यमिक शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र रशीदपुर गढ़ी का निरीक्षण किया। मंत्री धर्मपाल सिंह ने उपस्थिति पंजिका को देखा तथा बच्चों की संख्या की जानकारी ली। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने अध्यापिकाओं से पूछा कि कुछ बच्चें विद्यालय आने से क्यों डरते हैं। कहा कि वह बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा व संस्कार दें। मंत्रियों ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की व नवजात बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। बच्चों से गिनती सुनते हुए उपहार भी दिए।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर बेड़े में शामिल हुई दो बसों को दिखाई हरी झंडी
जिले के दौर पर आए तीनों मंत्रियों ने रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया। वहीं रोडवेज के बेड़े में शामिल हुई दो नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं यात्रियों से बातचीत कर उनका हाल चाल जाना। मंत्री धर्मपाल सिंह और अन्य मंत्रियों ने रोडवेज बस स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे का भी निरीक्षण किया। शौचालयों व परिसर में साफ-सफाई का भी जायजा लिया। मंत्रियों ने कहा कि आमजन को बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रयास में लगी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रक्षा बंधन पर प्रदेश की मां व बहनों को निशुल्क बस सेवा उपलब्ध करायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल का निरीक्षण कर एनआरसी केंद्र का किया उद्घाटन
मंत्रियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का उदघाटन किया। साथ ही जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमएस ने बताया कि पोषण पुनर्वास केंद्र में अभी 21 बच्चे स्वास्थ्य लाभ कर रहे है। मंत्री धर्मपाल सिंह ने पूछा कि अस्पताल में आक्सीजन की व्यवस्था है या नहीं, जिस पर डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल दोनो मे ऑक्सीजन की व्यवस्था है। सखी वन स्टाप सेंटर का भी जायजा लिया। साथ ही जिला महिला चिकित्सालय में 100 बेड वाले मैटरनिटी वार्ड का भी निरीक्षण किया। औषधि वितरण कक्ष में सामान्य मरीज व गर्भवती महिलाओं के लिये अलग-अलग लाइन होने पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर विधायक सूची चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, डीएम उमेश मिश्रा, एसपी दिनेश सिंह, सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. अरुण कुमार पांडेय, सीएमएस जिला महिला अस्पताल डॉ. प्रभा रानी आदि मौजूद रहे।

रविदास नगर का निरीक्षण कर लोगों से की बातचीत
तीनों मंत्रियों ने गुरु रविदास मंदिर में दर्शन किये तथा मंदिर संचालकों से बातचीत की। इसके बाद रविदास नगर (मलिन बस्ती) का निरीक्षण किया। मंत्री धर्मपाल सिंह ने बस्ती के लोगों से वार्ता कर साफ-सफाई व स्वच्छता के संबंध में जानकारी ली। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत बनाये गये आवासों के स्वामियों से उन्हे मिली धनराशि व किस्तों की जानकारी ली।

-बिजनौर में जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान पूछताछ करते मंत्री।

-बिजनौर में जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान पूछताछ करते मंत्री।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed