फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three killed in road accidents in bijnor

सड़क हादसों में तीन की मौत

Sat, 04 Nov 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Sat, 04 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents in bijnor
demo - फोटो : demo
बिजनौर के नगीना रोड पर जायलो गाड़ी और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र के नहटौर मार्ग पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को कुचल दिया।
विज्ञापन
कोतवाली शहर के गांव जहानाबाद निवासी कालूराम के पुत्र नरेश (45) और ओमपाल (40) शुक्रवार की शाम रिश्तेदारी से होकर नगीना से बिजनौर शहर की ओर आ रहे थे। तभी आईटीआई के पास बिजनौर से नगीना की और जा रही कार की चपेट में उनकी बाइक आ गई। बाइक को बचाने के चक्कर में गाड़ी भी पलट गई और हादसे में दोनों व्यक्तियों की भी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा गया। जिला अस्पताल में परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गारबपुर निवासी हबीब अहमद पत्नी नाजमा (55) े साथ शुक्रवार दोपहर बाइक से नहटौर जा रहे थे। नहटौर मार्ग स्थित गांव महमूदपुर भावता के निकट उनकी बाइक सामने से आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में नाजमा की ट्रॉली के पहिये के नीचे कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति हबीब अहमद को मामूली चोट आई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मृतका के पति की तहरीर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राले को कब्जे में ले लिया है। वहीं थाना नगीना देहात के गांव रायपुर सादात निवासी जुबैर अहमद 26 वर्ष अपनी बाइक से शुक्रवार की दोपहर कोतवाली से नगीना की ओर जा रहा था। नगीना मार्ग स्थित गांगन नदी के पास उसकी बाइक रोडवेज बस की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मंडावर निवासी संजय अपने दोस्त गांव मार्कंडेयपुरम निवासी धर्मवीर के साथ शुक्रवार की सुबह मजदूरी करने बाइक से गांव मार्कंडेयपुरम जा रहे थे। मंडावर स्थित प्रीतम सिंह द्वार के निकट अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed