फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother's role is important in giving a cultured generation

Bijnor News: संस्कारवान पीढ़ी देने में मां की भूमिका अहम

Mon, 31 Aug 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mother's role is important in giving a cultured generation
नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ साधकों ने आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी कार्यशाला में समाज को संस्कारवान पीढ़ी देने में गर्भस्थ महिला की भूमिका पर चर्चा की।
विज्ञापन


गायत्री शक्तिपीठ के जोनल कार्यालय पर कार्यशाला में मुख्य वक्ता गायत्री परिवार के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि समाज को संस्कारवान पीढ़ी महिला देती है। महिला के गर्भ से ही शिशु में संस्कार जन्म लेते हैं। वीर अभिमन्यु ने चक्रव्यूह तोड़ने की विद्या गर्भ में ही प्राप्त की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वर्णित षोडश संस्कारों का प्रथम संस्कार पुंसवन संस्कार है। यह तीन से चार माह की गर्भवती को किया जाता है। उन्होंने कहा कि मां के प्रत्येक क्रियाकलाप का प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर पड़ता है। शिशु की प्रथम गुरु मां होती है। इसीलिए आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम शांतिकुंज द्वारा संचालित किया गया है। डॉ. दीपक कुमार ने संस्कारवान पीढ़ी के लिए गर्भस्थ महिला को तनाव मुक्त रहकर रामायण और भागवत पाठ करने, गायत्री और महामृत्युंजय मंत्र का अधिक से अधिक जप करने की सलाह दी। गायत्री परिवार के आयोजन में भाजपा की पूर्व क्षेत्रीय मंत्री लीना सिंघल ने गायत्री माता की आरती की। कार्यक्रम में सुमन वर्मा, विभा माहेश्वरी, प्रभा राजपूत पुष्पा शर्मा, मृदुला चौहान, कामेश शर्मा, सत्यपाल, निशांत आदि ने दीप यज्ञ में भाग लिया। समापन पर गायत्री साधकों ने नेपाल में आई जल प्रलय त्रासदी के मृतकों की शांति के लिए मौन रखकर प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed