{"_id":"6a9482ad45bdde403402d8eb","slug":"the-new-circle-rate-will-be-implemented-in-the-first-week-of-september-bijnor-news-c-27-1-bij1027-188899-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सितंबर के पहले सप्ताह में लागू होगा नया सर्किल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सितंबर के पहले सप्ताह में लागू होगा नया सर्किल रेट
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में नए सर्किल रेट सितंबर माह के पहले सप्ताह से लागू होंगे। सभी तहसीलों से 24 अगस्त तक 248 आपत्तियां दर्ज की गईं थी। आपत्तियों का निस्तारण करने में समय अधिक लग रहा है, जिसके चलते सर्किल रेट लागू करने की तारीख बढ़ा दी गई है।
नई लिस्ट में 20 प्रतिशत तक सर्किल रेट में बढ़ोतरी की जा रही है। ऐसे में इन पर सभी क्षेत्रों से 24 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई थी। सदर तहसील से 224, चांदपुर से 17, नगीना से चार, धामपुर से दो, नजीबाबाद तहसील से एक आपत्ति दर्ज हुईं। आपत्तियां अधिक आने से निस्तारण में अधिक समय लगा रहा है। इसलिए अब सर्किल रेट 31 अगस्त को नहीं बल्कि सितंबर के पहले सप्ताह में लागू होंगे। आपत्तियों के निस्तारण में कुछ क्षेत्रों के सर्किल रेंट में भी आंशिक बदलाव संभव है।
बता दें कि प्रशासन ने सर्किल रेट का पुनरीक्षण पिछले साल की तुलना में आर्थिक गतिविधियों, आबादी में वृद्धि, नई बस्तियों का विकास, बाजार भाव और सर्किल रेट के अंतर समेत अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर किया है। प्रस्तावित सूची में बिजनौर सदर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर अकृषक भूमि के साथ वाणिज्यिक भवनों की दरों में भी बदलाव किया गया है। एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव का कहना है कि आपत्तियों के निस्तारण में थोड़ा ज्यादा समय लग रहा है। ऐसे में नए सर्किल रेट सितंबर माह के पहले सप्ताह से लागू हो जाएंगे।